MP News: मप्र में यहां बन रही फिल्म सिटी, अब होगी मूवीज की शूटिंग

MP News: मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में मुंबई और हैदराबाद के तर्ज पर फिल्म सिटी का निर्माण होगा और इस फिल्म सिटी को जबलपुर में बनाया जाएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समेत में बियोंड स्टूडियो प्रदेश सरकार के साथ 3000 करोड रुपए का कॉन्ट्रैक्ट साइन करेगी और इस फिल्म सिटी से 80000 से 100000 रोजगार उत्पन्न होंगे। आपको बता दे की फिल्म सिटी बनने से लोगों को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही साथ राज्य का विकास भी होगा।

तेलुगू मूवी इंडस्ट्री में जबलपुर में दिखाई है रुचि

पुष्पा 2 और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाली तेलुगू मूवी इंडस्ट्री ने जबलपुर में दिलचस्पी दिखाई है। इंडस्ट्री का कहना है की प्रकृति का जो खूबसूरत नजारा जबलपुर में है वह कहीं और नहीं मिल सकता है। बियोंड स्टूडियो के फाउंडर भारत भूषण ने जानकारी दिया कि कुछ समय पहले ही उन्होंने जबलपुर में एक फिल्म की शूटिंग पूरी की इसके बाद यहां फिल्म सिटी बनाने का उन्होंने फैसला किया है।

Also Read:MP News: मप्र में सरकार बनवाएगी कॉलोनियां, नागरिकों को मिलेगी हर सुविधा, यह है प्लान

रोजगार के अवसरों में होगी बढ़ोतरी

जबलपुर में फिल्म सिटी बनने से रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। फिल्म सिटी बनने से रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ ही जबलपुर का प्राकृतिक सुंदर लोगों का आकर्षण का केंद्र बनेगा और इससे पर्यटन में भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में किसानों के खातों में आएंगे हजारों रुपए, इन गांव में सड़क बनाई की सरकार, आदेश जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button