Aaj Ka Rashifal 20 February 2025 : इन राशि वालों के रुके काम होंगे पूरे, जाने कैसे बीतेगा आज का दिन
Today's horoscope 20 February 2025: Pending work of these zodiac signs will be completed, know how today will pass
Aaj Ka Rashifal 20 February 2025 : आज 20 फरवरी 2025 दिन बुधवार आज फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज का योग व्याघात रहेगा। आज अनुराधा नक्षत्र है। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 बजे से 12:57 बजे है। राहुकाल का समय है दोपहर 02:00 बजे से दोपहर 03:24 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि और सूर्य कुंभ राशि में रहेंगे। आज का दिशाशूल है दक्षिण दिशा है।
मेष राशि Aries Today Horoscopes
परिवार से जुड़े कार्य पूरे होंगे। मन में निगेटिव विचार ना पाले। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। लोगों के कहने पर विचार न बदले। सेहत ठीक बनी रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में तेजी आएगी।
शुभ रंग भूरा
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
रुके हुए काम पूरे होंगे। वाणी का प्रयोग सोच समझकर करें। जीवन में सुख बढ़ेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।
- शुभ रंग सफेद
मिथुन राशि Gemini Today Horoscope
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मन में विरोधी विचारों को बढ़ाने ना दें। अपने काम पर फोकस करें। धन की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बनेगी। व्यापार में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- शुभ रंग केसरिया
कर्क राशि Cancer Today Horoscope
भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने समय का सदुपयोग करें। लोगों से उलझने से बचना होगा। परिवार वालों की बातों को अनसुना ना करें। व्यापार में हर काम आज सावधानी से करें।
- शुभ रंग गुलाबी
सिंह राशि Leo Today Horoscopes
अपने खर्चों को आज कंट्रोल करें। मेहनत करने का दिन है। कामकाज में सफलता मिलेगी। सीनियर अधिकारियों से मदद मिलेगी। यात्रा से लाभ होगा। व्यापार से जुड़े काम पूरे होंगे।
- शुभ रंग मरून
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। काम समय पर पूरा हो जाएगा। क्रोध पर आज नियंत्रण रखें। आज अधूरे काम पूरे करने का दिन है। व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी। पार्टनरशिप में कोई काम ना करें।
शुभ रंग हरा
तुला राशि Libra Today Horoscopes
आज भाग्य का साथ मिलेगा। करियर को आगे बढ़ने का समय है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। किसी भी विवाद से बचें। सेहत को लेकर सावधान रहे। व्यापार में लाभ के योग बने हुए हैं।
- शुभ रंग सफेद
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscop
प्रत्येक काम आज सावधानी से करें। रिश्तेदारों से मतभेद हो सकते हैं। अपने खर्चों को कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी में आज निवेश न करें। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी खबर मिलेगी।
शुभ रंग लाल
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
परिवार के सहयोग से काम पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। करियर में बदलाव की योजना बनेगी। आपके खर्चे बढ़ेंगे। अनजान व्यक्ति पर आज भरोसा ना करें। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।
- शुभ रंग गेरुआ
मकर राशि Capricorn Today Horoscopes
आज किसी को पैसे उधार ना दे। मन में निगेटिव विचार हावी हो सकते हैं। प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। छोटे रोगों को हल्के में ना ले। अपने काम पर ध्यान देना होगा। व्यापार में हानि हो सकती है।
- शुभ रंग आसमानी
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
आपकी योजनाएं सफल होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर बनी है। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। खर्चों में कमी करने की कोशिश करें। जीवन के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।
- शुभ रंग क्रीम
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर उलझे नहीं। परिवार से सहयोग मिलेगा। आज तेजी से काम करने का समय है। जो पैसा कहीं फसा है वह आपको मिल सकता है। व्यापार में हर काम आज सावधानी से करें।
- शुभ रंग हरा
टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ ग्रह नक्षत्र, मान्यताओं के आधार पर है।



