
MP Weather: मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदल गया है। प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने के समाचार मिले। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार शाम को मुरैना में 2.6, अलीपुर 1.0, भिंड 02 मिमी बारिश दर्ज की है। ग्वालियर, सागर और चंबल संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग भोपाल में बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में कुछ खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।