MP Weather : मध्य प्रदेश के मुरैना सहित तीन जिलों में बारिश, पचमढ़ी में कड़ाके की ठंड, जाने मौसम की जानकारी

MP Weather: Rain in three districts including Morena of Madhya Pradesh, severe cold in Pachmarhi, know weather information

Oplus_131072

MP Weather:  मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदल गया है। प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने के समाचार मिले। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार शाम को मुरैना में 2.6, अलीपुर 1.0, भिंड 02 मिमी बारिश दर्ज की है। ग्वालियर, सागर और चंबल संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग भोपाल में बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में कुछ खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 

पचमढ़ी में अभी भी ठंड जारी
मध्य प्रदेश में पचमढ़ी अभी भी सबसे ठंडा है। पचमढ़ी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। बुधवार को पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, नर्मदा पुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर, संभागों में तापमान सामान्य से 1.7 और 2.7 डिग्री अधिक रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button