Betul Murder News: अंधे कत्ल का हुआ खुलासा, महिला का पूर्व पति निकला हत्यारा
Betul Murder News: Blind murder revealed, woman's ex-husband turned out to be the killer
Betul Murder News: बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम आमापठार के जंगलों में मिली महिला की लाश की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। 14 फरवरी फरियादी प्रितम ईवने ने इसकी शिकायत चिचोली थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या उसी के पति मंगल सिंह धुर्वे ने की थी। घटना को लेकर एडीशनल एसपी कमला जोशी ने बताया कि अपनी शिकायत प्रितम ईवने द्वारा बताया गया कि इसवंती का शव लकड़ी की बल्ली से बंधा हुआ जंगल में पड़ा हुआ है, जिसके सिर पर गहरी चोट के निशान है।- यह भी पढ़ें: MP News मोहन यादव का ऐलान, इन 5 जिलों के जागे भाग्य, 9000 किमी क्षेत्र में लगेगी इंडस्ट्रीज
फरियादी की शिकायत दर्ज करने के बाद मौका निरीक्षण किया गया एवं आस-पास के लोगों से पूछताछ भी की गई। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि मृतिका इसवंती की 17 वर्ष पूर्व आमापठार निवासी मंगल सिंह धुर्वे से शादी हुई थी, लेकिन करीब 3 वर्ष पूर्व इसवंती अपने पति को छोड़ कर अपने मायके आदर्श पिपरिया चली गई और बाद में आमापठार निवासी प्रितंम ईवने के साथ रहने लगी थी। इसी बात की रंजिश मृतिका के पूर्व पति मंगलसिंह धुर्वे रखे हुए थे। 13 फरवरी को शाम 6 बजे इसवंती को जंगल में अकेले देख कर मंगलसिंह ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को बल्ली में बांध कर नाले में फैक दिया। संदेही मंगल सिंह की तलाश शुरू की गई और 16 फरवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मंगल सिंह ने अपना अपराध स्वीकार किया है, जिसकी निशान देही पर हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी जप्त की गई है।



