MP News: मप्र में जल्द बनेगी 5 नई तहसील, जिले का पुनर्गठन करने की चल रही तैयारी

MP News: भोपाल जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अब जिले के लोगों को राजस्व मामले के लिए दूर नहीं जाना होगा क्योंकि भोपाल में पांच नई तहसीलों का गठन होगा जिसके बाद इस जिले में आठ तहसील हो जाएंगे। शासन के द्वारा जल्द ही जिला पुनर्गठन के प्रस्ताव पर अंतिम मोहर लगाया जाएगा और अंतिम मोहर लगाते ही पांच नहीं तहसीलों का निर्माण हो जाएगा। इससे जिले के वीडियो को उनके क्षेत्र में ही तहसील कार्यालय से संबंधित कार्य करवाने में सुविधा होने लगेगी।
नई तहसीलों का गठन होगा भोपाल में ( MP News )
भोपाल जिले के पुनर्गठन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में शासन के तरफ से मांगी गई आप पत्तियों पर एसडीएम और तहसीलदार को 15 दिन जवाब देना है। इस नई नीति के अंतर्गत भोपाल जिले में पांच नई तहसीलों का निर्माण होने वाला है और भोपाल के उप नगरों को नई तहसील बनाया जाएगा।
यह पांच नए तहसील बैरागढ़,कोलार, बेल,गोविंदपुरा, पुराना शहर और नया शहर, नर्मदा पुरम रोड बनाई जाएगी।इन तहसीलों को क्षेत्र की दूरी और क्षेत्रफल के अनुसार बनाया जाएगा। हर क्षेत्र में अलग-अलग नजूल क्षेत्र की व्यवस्था होगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को स्पष्ट रूप से अलग किया जाएगा। नई तहसीलों का निर्माण होने से सभी कार्य आसानी से होंगे और साथ ही साथ सारे क्षेत्र में व्यवस्थाएं बेहतर हो जाएंगे।
Also Read:MP News: मप्र में किसानों पर सेटेलाइट से नजर रख रही सरकार, पराली जलती मिलीं तो होगी बड़ी कार्रवाई
जानिए क्यों किया जा रहा है बदलाव
भोपाल जिले में मौजूदा समय में तीन तहसील कोलार हुजूर और बैरसिया हैं। लेकिन यहां कार्य प्रणाली में कई तरह की खामियां देखने को मिली। इसके बाद सरकार ने फैसला किया की नई तहसीलों का गठन किया जाएगा। इसलिए अब नई तहसीलों का निर्माण किया जा रहा है।
Also Read:MP Guest Teacher News : मप्र में अतिथि शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, आ गया हाइकोर्ट का अहम फैसला



