MP News: मध्य प्रदेश के इस शहर में 292 एकड़ जमीन पर बनेगा नया एयरपोर्ट, बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी

MP News: मध्य प्रदेश में जल्द ही एक और एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य शुरू होने वाला है। राज्य सरकार के द्वारा जमीन की मंजूरी देकर एयरपोर्ट निर्माण का रास्ता खोल दिया गया है और इस एयरपोर्ट के निर्माण से रोजगार की संभावनाएं काफी ज्यादा बढ़ जाएंगी। राज्य कैबिनेट की बैठक में एयरपोर्ट निर्माण के लिए जमीन की मंजूरी मिली है। इस एयरपोर्ट का निर्माण शिवपुरी में किया जाएगा और जैसे ही एयरपोर्ट निर्माण को मंजूरी मिली शिवपुरी के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने भी एयरपोर्ट निर्माण को लेकर खुशी जताई है और उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर इससे संबंधित एक पोस्ट किया है।
मध्य प्रदेश में बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी ( MP News )
मध्य प्रदेश में एयरपोर्ट का निर्माण होने से एयर कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। सरकार ने इसके लिए बड़ा कदम उठाया है और मंगलवार को कैबिनेट बैठक में से पूरी में एयरपोर्ट निर्माण के लिए मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शिवपुरी एयरपोर्ट निर्माण के लिए 292 एकड़ जमीन स्वीकृत की गई है।
शिवपुरी के विकास की उड़ान! ✈️
मध्य प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी का हृदय से धन्यवाद जिन्होंने राज्य कैबिनेट की बैठक में शिवपुरी में नवीन एयरपोर्ट के निर्माण एवं विमानों के संचालन हेतु 292 एकड़ भूमि की स्वीकृति प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।…
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) February 12, 2025
पहले से भी शिवपुरी में एक हवाई पट्टी है जिसे अब एयरपोर्ट के रूप में अपग्रेड कर दिया जाएगा। भारतीय विशाखापट्टनम प्राधिकरण के द्वारा इसका काम किया जाएगा और शिवपुरी एयरपोर्ट से अत्र 72 जैसे विमान संचालित किए जाएंगे। आपको बता दे कि जैसे ही एयरपोर्ट का निर्माण हो जाएगा वैसे ही यहां पर रोजगार बढ़ेंगे साथ ही साथ कई राज्यों के साथ कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी।



