Betul Republic Day 2025: जिले में हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह, प्रभारी मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Betul Republic Day 2025: Republic Day celebrations were held with gaiety and enthusiasm in the district, the minister in charge hoisted the national flag

Betul Republic Day 2025:   जिले में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासउमंग और पूरी गरिमा के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित  समारोह में मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री  नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के पश्चात आनंद और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे हवा में मुक्त विचरण के लिए छोड़े। हर्ष फायर के तत्पश्चात परेड दलों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया।

       मुख्य समारोह में विधायक बैतूल  हेमंत खंडेलवालआमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रेजिला पंचायत अध्यक्ष  राजा पवारनगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्‍करउपाध्यक्ष  हंसराज धुर्वे,  सुधाकर पंवार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अक्षत जैनपुलिस अधीक्षक  निश्चल झारिया सहित गणमान्य नागरिकपत्रकारगण एवं अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य  श्रीमती कृष्णा हजारे ने किया।

         कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री  पटेल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इसके पश्चात विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक पीटी का प्रदर्शन किया तथा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां

  देश भक्ति की भावना को प्रबल करते हुए विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आरडी पब्लिक स्कूल कालापाठा द्वारा वंदे मातरम गीत पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया। महाविद्यालय अनुसूचित जाति एवं जनजाति कन्या छात्रावास बैतूल द्वारा “देखो देखो कौन आयाभूमि का मालिक आया रे गीत पर नृत्य की प्रस्तुति ने द्वितीय स्थान तथा जयतु-जयतु भारत गीत पर मानसरोवर स्कूल बडोरा की नृत्य प्रस्तुति ने तृतीय स्‍थान प्राप्‍त किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री पटेल द्वारा उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारीकर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

प्रभारी मंत्री  पटेल नन्‍हीं त्रिवेणी और आकृति के साथ थिरकेबच्‍चों का बढ़ाया उत्‍साह

       प्रभारी मंत्री  पटेल अनुसूचित जाति एवं जनजाति कन्‍या छात्रावास बैतूल की मनमोहक प्रस्‍तुति के दौरान नन्‍हीं छात्राओं के नृत्‍य से इतने प्रभावित हुए कि वे स्‍वयं को रोक नहीं पाए और कक्षा दूसरी की छात्रा त्रिवेणी और कक्षा तीसरी की छात्रा आकृति के साथ कदम ताल किया और बच्‍चों का उत्‍साहवर्धन कर 5 हजार की प्रोत्‍साहन राशि दी।

आकर्षक झाकियों का प्रदर्शनजिला जेल की झांकी रही प्रथम

       समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां का प्रदर्शन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा “टी बी मुक्त भारत अभियान”कृषि विभाग द्वारा “प्राकृतिक खेती वर्तमान की आवश्यकता”महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “किशोर न्याय प्रणाली”जल निगम व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा “जल जीवन मिशन”, “संभावनाओं का क्षितिज स्वालंबन से रोजगार की ओर” जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा”औद्योगीकरण की ओर अग्रसर बैतूल” आयुष विभाग द्वारा “पहला सुख निरोगी काया”शिक्षा विभाग द्वारा “सीएम राइस स्कूल”वन विभाग द्वारा” पानी और जैव विविधता” और नगर पालिका बैतूल द्वारा “स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना की थीम पर आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। झांकियों में जिला जेल की झांकी प्रथम स्थान परद्वितीय स्थान पर शिक्षा विभाग की झांकी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की झांकी ने तृतीय स्‍थान प्राप्‍त किया ।

ग्रुप परेड दल में यह रहे विजेता

       गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप परेड दल एबीसीडी चार श्रेणियों में परेड की प्रस्तुति दी गई। परेड दल ग्रुप ए में प्रथम स्थान जिला पुलिस बल पुरुषद्वितीय स्थान जिला होमगार्ड तथा तृतीय स्थान 13वी वाहिनी सी कंपनी शस्‍त्र बल ग्‍वालियर केम्‍प बैतूल ने प्राप्त किया। परेड दल ग्रुप बी में प्रथम स्थान पर जयवंती हॉक्‍सर महाविद्यालय बैतूल एनसीसी सीनियर डिवीजनद्वितीय स्थान पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बैतूल एनएएस छात्रा जेएच कॉलेज बैतूल तथा तृतीय स्थान राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई बैतूल एनएसएस छात्र जेएच कॉलेज बैतूल ने प्राप्त किया। इसी प्रकार परेड दल ग्रुप सी में प्रथम शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल एनसीसी जूनियर डिवीजनद्वितीय स्थान पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल एनसीसी जूनियर डिवीजन तथा तृतीय स्थान सरस्वती विद्या मंदिर कालापाठा बैतूल स्‍काउट गाईड ने प्राप्त किया। परेड दल ग्रुप डी में प्रथम स्‍थान आरडी पब्लिक स्कूल कालापाठा एनसीसी जूनियर डिवीजनद्वितीय स्थान शौर्य दल महिला सशक्तिकरण महिला बाल विकास बैतूल तथा आरडी पब्लिक स्‍कूल कालापाठा एनसीसी जूनियर डिवीजन ने तृतीय स्‍थान प्राप्‍त किया। इसके अलावा मुख्‍य परेड कमांडर श्री दिनेश मर्सकोले रक्षित केन्द्रसहायक परेड कमांडर श्री गजेन्‍द्र केन थाना प्रभारी यातायात तथा पुलिस बैंड बैतूलघोष दल भारत भारती जामठी को विशेष पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।

 जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्रीलोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग व प्रभारी मंत्री  नरेंद्र शिवाजी पटेल शासकीय नवीन हाई स्कूल हमलापुर में आयोजित विशेष भोज कार्यक्रम में शामिल हुए और स्‍कूली बच्‍चों के साथ भोजन किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री  पटेल एवं अन्‍य जनप्रतिनिधियों ने स्‍कूल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और स्‍कूल के बच्‍चों के साथ ग्रुप फोटो खिेचवाया।

       इस अवसर पर बैतूल विधायक  हेमंत खंडेलवालआमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रेजिला पंचायत उपाध्यक्ष  हंसराज धुर्वेनगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर,  सुधाकर पंवार प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अक्षत जैनपुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारीकर्मचारीगण उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button