Betul Road Accident: स्कूल बस पलटी, एक दर्ज बच्चें घायल, बस में फंसे बच्चों को कांच तोड़कर निकाला बाहर

Betul Road Accident: School bus overturned, a dozen children injured, children trapped in the bus were taken out by breaking the glass

Betul Road Accident:  बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूली बस पलटने से एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रगति कॉन्वेंट स्कूल की बस शुक्रवार शाम को बच्चों को छोड़ने जा रही थी तभी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा ग्राम निमनवाडा और खेड़ीकोर्ट बीच हुआ है। बस में कुल 30 बच्चे बैठे थे जिसमें 12 बच्चों को चोट लगने से घायल हुए है। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बस के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया।

साईंखेड़ा थाना प्रभारी राजन उईके ने बताया कि पुलिस के मुताबिक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया है। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button