Ladli Behana Yojana: मध्य प्रदेश में लाडली बहना के पैसों की रुकावट खत्म, नए साल में मोहन भैया देंगे तोहफा

Ladli Behana Yojana: राज्यपाल के द्वारा 22460 करोड रुपए के सप्लीमेंट्री बजट को हरी झंडी दे दी गई है और अब रुके हुए सभी कार्यों में तेजी देखने को मिलेगी। अब राज्य में सड़क और पुल पुलिया के निर्माण के साथ तीनों जल योजना के अंतर्गत घर-घर जल पहचाने और जल जीवन मिशन योजना को भी बढ़ावा दिया जाएगा। शीतकालीन सत्र में पारित बजट को राज्य सरकार ने राजभवन भेज दिया है और उद्योग एवं निवेश प्रोत्साहन पर भी फोकस किया जा रहा है।
इसको ध्यान में रखते हुए MSME प्रोत्साहन व्यवसाय निवेश प्रबंधन और सुविधा प्रदाय योजनाओं के लिए 40 करोड़, मुख्यमंत्री उधम क्रांति योजना के लिए 50 करोड़ और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के अंतर्गत निवेश प्रोत्साहन योजना के लिए से 50 करोड रुपए का प्रावधान दिया गया है।
सप्लीमेंट्री बजट में मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना से जुड़ी महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। लाडली बहनों के लिए 465 करोड़ और लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 85 करोड रुपए दिए गए हैं। यह राशि मुख्य बजट से अतिरिक्त है। ऊर्जा विभाग के अंतर्गत अटल कृषि योजना के लिए 8483 करोड़ तथा टैरिफ अनुदान पर 280 करोड रुपए का प्रावधान है।
नए साल में लाडली बहनों को मिल सकता है तोहफा ( Ladli Behana Yojana )
नए साल में लाडली बहनों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। कांग्रेस सरकार का कहना था कि यह योजना बंद हो सकती है लेकिन भाजपा सरकार ने साफ कर दिया है की योजना को बंद नहीं किया जाएगा बल्कि हो सकता है कि इस योजना की राशि बड़ा करना है साल में 1500 कर दिया जाए।
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन, आदेश जारी, नया वेतनमान हो गया स्वीकृत



