MP Vacancy 2025: मध्य प्रदेश में 2025 में होने वाली भर्तियों के संबंध में तिथियां घोषित, 10 हजार शिक्षक और बिजली कंपनी में होगी भर्ती

MP Vacancy 2025: Dates announced for recruitment in Madhya Pradesh in 2025, 10 thousand teachers and electricity company will be recruited

MP Vacancy 2025:  मध्य प्रदेश में विभिन्न विभागों की भर्ती को लेकर होने वाली परीक्षाओं के संबंध में तिथियां जारी कर दी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 2025 में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं को लेकर कैलेंडर जारी किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एमपीपीएससी और कर्मचारी चयन मंडल ने सभी विभागों में भर्ती को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी है। 
10 हजार भरे जाएंगे शिक्षकों के पद
जानकारी के मुताबिक राज्य में शिक्षक के पदों के लिए भर्ती होगी। माध्यमिक शिक्षक परीक्षा का आयोजन मार्च 2025 में किया जाएगा। बताया जा रहे हैं कि खेल, गायन, नृत्य, वादन विषयों के लिए प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा और माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा आयोजित होगी। 10000 पदों के लिए भर्ती होने वाली है।
बिजली विभाग में होगी भर्ती
 मप्र में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भी अलग-अलग पदों के लिए भर्ती की जाएगी। विद्युत वितरण कंपनी में भर्ती के लिए 23 जनवरी तक उम्मीदवार आवेदन भर सकेंगे। बताया जा रहा है कि ऑफिस अस्सिटेंट ग्रेड 3 के 818 पद, लाइन अटेंडेंट डिस्ट्रीब्यूशन के 1196 पद, सिक्योरिटी सब इंस्पेक्टर के 7 पद, जई मैकेनिकल के 14 के असिस्टेंट मैनेजर के 237 पद सहित कई अन्य पदों पर भर्ती होगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button