MP News: मध्य प्रदेश में कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन, आदेश जारी, नया वेतनमान हो गया स्वीकृत

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश के कर्मचारियों को राहत देते हुए सरकार ने नया वेतनमान को मंजूरी दे दी है। इसके लिए आदेश भी जारी हो गए हैं। अब प्रदेश के कर्मचारियों को हर महीने सैलरी बढ़कर मिलेगी। बता दें कि लंबे समय से कर्मचारी सैलरी बढ़ाने को लेकर इंतजार कर रहे थे। प्रदेश सरकार से अपना वेतन बढ़ाने के लिए मांग कर रहे थे। सरकार ने मांग को पूरा करते हुए नया वेतनमान स्वीकृत कर दिया है। बता दें कि इस बार नया वेतनमान ट्राइबल विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के शिक्षकों के लिए जारी किया गया है।

MP News: शिक्षकों के लिए लिया गया बड़ा फैसला

बालाघाट में जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत पदस्थ शिक्षकों को नए साल में अधिक वेतन मिलेगा। विभागीय क्रमोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर विभाग के 61 शिक्षकों को नया उच्चत्तर क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृति के आदेश जारी किए गए हैं।

जनजातीय विभाग के सहायक आयुक्त पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि 61 शिक्षकों को उच्चत्तर क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत किए गए हैं। शिक्षकों को सेवा प्रारंभ तिथि से 12 वर्ष, 24 वर्ष एवं 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत किए जाने के लिए गठित समिति की अनुशंसा पर इस संबंध में आदेश दिए गए।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में 6 नए जिले बनाने की तैयारियां हुई शुरू, जानिए लिस्ट में कौन-कौन नाम है शामिल

शिक्षकों के उच्चतर वेतनमान स्वीकृति आदेश जारी कर संकुल प्राचार्यों/संबंधित विकासखण्ड अधिकारी कार्यालय को ई-मेल एवं हॉर्ड कॉपी में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि छूटे गए पात्र शिक्षकों के नाम उपलब्ध कराएं।

Also Read:MP News: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, नए साल में इन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, जानें पूरी खबर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button