Betul Crime News : धारदार हथियार से युवक हत्या, सडक़ किनारे मिला खून से सना शव
Betul Crime News : बैतूल। साईखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ीकोर्ट में एक युवक की धारदार हथियार से अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई भेजा गया। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले है।
साईखेड़ा थाना प्रभारी राजन उइके ने बताया कि ग्राम खेड़ीकोर्ट निवासी विश्वनाथ पिता चिंदू करोले (35) की सर्विसिंग की दुकान है। वह रात 11 बजे दुकान बंद करके दो लोगों को छोडऩे के लिए साईखेड़ा गया था। रात के समय विश्वनाथ का शव दुकान से लगभग 2 किमी दूर सडक़ किनारे पड़ा मिला। Also Read : 8th Pay Commission: अब करोड़ों कर्मचारियों की मौज, बढ़ जाएगी सैलरी, फाइल तैयार
मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले है। पुलिस ने मृतक के शरीर पर मिले निशान के आधार पर युवक की हत्या होना बताया है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के शव का शुक्रवार को मुलताई स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस इस हत्या के मामले में संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक अब तक हत्यारे का कोई खुलासा नहीं हुआ है। Also Read : Wheat Cultivation: गेहूं के खेत में डाल दें ये एक चीज, नष्ट हो जाएंगे खरपतवार, लहलहा उठेगी फसल
Betul Crime News : खेत में पानी देने गए किसान का आमला में मिला शव
आमला थाना क्षेत्र में खेत में पानी देने गए एक किसान का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। किसान काजली गांव का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राम पिता देवचंद गंगारे (23) अपने कनौजिया स्थित खेत में पानी देने के लिए गया था, लेकिन उसका शव काजली गांव में ही मिला है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के संबंध में जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। Also Read : Train Cancelled: 7 जनवरी तक रेलवे में इन ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट वरना बढ़ेगी परेशानी



