8th Pay Commission: खुशखबरी, अब 51,480 होगी न्यूनतम सैलरी, मोदी सरकार का तोहफा!

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों के द्वारा लंबे समय से 8वें पे कमीशन को लेकर मांग की जा रही है। इसके लिए कर्मचारी संगठनो ने कई बार हड़ताल भी किया है और सरकार को भी कई बार चिट्ठी लिखा जा चुका है। लेकिन अब उम्मीद है कि अगले साल आठवां पे कमिशन लागू हो जाए। आठवां पे कमिशन लागू होने के बाद न्यूनतम बेसिक सैलरी में 18000 से लेकर 34000 तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कर्मचारी ही नहीं बल्कि पेंशनर्स को भी काफी लाभ मिलेगा। पेंशनर्स के पेंशन में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।
कर्मचारी बेसब्री से बकाया एरियर का इंतजार कर रहे हैं। कई बार इसके डेट की घोषणा हो चुकी है लेकिन अभी तक यह एरियर नहीं आया है और कर्मचारी संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे हैं।
क्या बजट में होगा आठवे पे कमीशन की घोषणा ( 8th Pay Commission Update )
सूत्रों की माने तो 2025 के बजट में आठवीं पे कमिशन की घोषणा हो सकती है। सरकार के द्वारा हर 10 साल में पे कमिशन लागू किया जाता है इसलिए 2025 के बजट को लेकर कर्मचारियों को काफी ज्यादा उम्मीद है।
Also Read:Central Employee news : नए साल से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, सैलरी में होगी बढ़ोतरी, जानिए पूरी खबर
एक यूनियन नेता ने कहा कि अगर सरकार बजट के दौरान यह ऐलान करती है, तो इसे लागू करने में कुछ समय लग सकता है। पिछली बार 7वें वेतन आयोग को रिपोर्ट तैयार करने में 18 महीने से अधिक का समय लगा था और इसे जनवरी 2016 से लागू किया गया था।
Also Read:MP Cold Alert: मध्य प्रदेश के एक दर्जन जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम, इन जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट
आठवे पे कमिशन लागू होने के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी
मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो आठवां पे कमिशन लागू होने के बाद सैलरी में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। पिछली बार 3.68 के फैक्टर की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने इसे 2.57 पर लागू किया। अब उम्मीद है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.92 हो सकता है। अगर 1.92 का फैक्टर तय होता है, तो मौजूदा न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़कर लगभग ₹34,560 हो सकता है।



