MP News : मध्यप्रदेश में स्कूलों से हटाए जाएंगे अतिथि शिक्षक, सभी जिलों को आदेश जारी

MP News:
MP News

MP News: मध्य प्रदेश से अतिथि शिक्षकों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के स्कूलों में पढ़ने वाले गेस्ट टीचर्स को अब रिलीव करने के लिए लोक शिक्षण संचानालय के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। इसको लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दे दिया गया है और जारी निर्देश के अनुसार अगर विद्यालय में एक ही विषय के दो से अधिक अतिथि शिक्षक हैं तो उन्हें तुरंत हटा दिया जाए।

जानिए क्या दिया गया है आदेश ( MP News )

लोक शिक्षण संचनालय के द्वारा यह भी कहा गया है कि मध्य प्रदेश की शालाओं में रिक्त पदों पर शैक्षिक समस्याओं के समाधान के लिए अतिथि शिक्षकों को रखा गया था लेकिन अभी के समय नहीं भारती से शिक्षकों की बहाली हो गई है और उच्च पद प्रभार में भी शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है।अब यदि एक ही विद्यालय में एक से अधिक अतिथि शिक्षक कार्य कर रहे हैं तो उन्हें तुरंत हटा दिया जाए।

अतिथि शिक्षकों को हटाने के लिए बनाए गए ये नियम

MP News:
MP News

स्कोर कार्ड पर आधारित चयन: यदि एक ही विषय के दो अतिथि शिक्षक कार्यरत हों और दोनों पिछले वर्ष से कार्यरत हों, तो जिनके स्कोर कार्ड में अंक कम होंगे, उन्हें हटाया जाएगा।

Also Read:MP News: मप्र में 810 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते आवेदन

वर्ष के आधार पर चयन: यदि एक अतिथि शिक्षक पिछले वर्ष से कार्यरत है और दूसरा इस वर्ष से कार्यरत है, तो इस वर्ष से कार्यरत शिक्षक को हटाया जाएगा।

मेरिट के आधार पर चयन: यदि दोनों शिक्षक इस वर्ष से कार्यरत हैं, तो स्कोर कार्ड के आधार पर जिनके अंक कम होंगे, उन्हें हटाया जाएगा।

Also Read:MP Cold Alert: मध्य प्रदेश के एक दर्जन जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम, इन जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button