Betul Today News: बैतूल में पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई

Betul Today News: Patwari caught red handed taking bribe in Betul, Lokayukta team took action

Oplus_131072

Betul Today News: बैतूल जिले के आठनेर में पदस्थ पटवारी को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सीमांकन का प्रतिवेदन देने की एवज में पटवारी ने  10 हजार रुपये मांगे थे।

 लोकायुक्त टीम के निरीक्षक नीलम पटवा ने बताया कि बैतूल जिले के आठनेर तहसील क्षेत्र के ग्राम सावंगी निवासी कमलेश चढोकार  शिकायत की थी कि ग्राम एनखेड़ा में उनकी 1 एकड़ जमीन है। सीमांकन के लिए 3 अक्टूबर को आवेदन किया था। पटवारी में भूमि का सीमांकन किया लेकिन निर्धन और सीमांकन का प्रतिवेदन नहीं दिया। जब किसान ने सीमांकन का प्रतिवेदन मांगा तो पटवारी प्रफुल्ल बारस्कर 10 हजार रुपये की मांग की गई।
किसान इसकी शिकायत लोकायुक्त को की थी। गुरुवार शाम को लोकायुक्त की टीम भोपाल से आठनेर पहुंची। तहसील कार्यालय में पटवारी प्रफुल्ल बारस्कर को 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में कभी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button