MP News: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एमपी में निकली इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

MP News: आप अगर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। मध्य प्रदेश के मोहन यादव सरकार के द्वारा सहायक वर्ग 3 भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। तो आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
कार्यालय कलेक्टर जिला बुरहानपुर ने सहायक वर्ग 3 के पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती विशेष रूप दिव्यांगजनों के लिए निकाली गई है। राज्य सरकार के द्वारा दिव्यांगों के नौकरी देने पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है इसलिए सरकार ने मुख्य रूप से इस भर्ती को निकाला है।
12वीं पास क्वालिफिकेशन है जरूरी ( MP News )
इस भर्ती के लिए आवेदन 29 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गए थे। वहीं इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2024 रखी गई है। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू 11 दिसंबर 2024 को होगा।
Also Read:Betul Today News: स्वर्णकार समाज के दिवाली मिलन में महिलाओं-बच्चों की स्पर्धाओं के विजेताओं को भी किया पुरुस्कृत
सहायक वर्ग 3 के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर में डिप्लोमा और न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ सर्टिफिकेट होना चाहिए।
इस भर्ती में राज्य की महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल रखी गई है।
सहायक वर्ग 3 के पदों पर सिलेक्शन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। सहायक वर्ग 3 के लिए वेतनमान स्तर 4 के आधार पर दिया जाएगा, जिसमें 19,000 से लेकर 62,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।



