Crime News Today: माँ का फ़ोन नही लगा तो बेटे ने दोस्तो को घर भेजा, अंदर जाकर देखा तो सबके होश उड़ गए
Crime News Today: When the son could not reach his mother on phone, he sent his friends to the house. When they went inside and saw, everyone was shocked.
Crime News Today: बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर में एक घर में महिला का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलती ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला का शव दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। बैतूल बाजार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र की ग्राम सोहागपुर में एक घर मे महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है महिला के बेटे ने फ़ोन किया तो माँ का फ़ोन नही लगा। दोस्तो से घर जाकर देखने के लिए कहा गया। दोस्तों ने घर जाकर देखा तो महिला का शव पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतका की पहचान किरण पति ओमकार मालवीय 50 वर्ष के रूप में की है।
घर मे चल रही थी बदबू
शव दो से तीन दिन पुराना होना बताया है। घर से बदबू आ रही थी। पुलिस के मुताबिक महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। महिला के बच्चें बाहर पढ़ाई के लिए गए है। महिला घर पर अकेली रहती थी। महिला की हत्या होने की भी संभावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा।



