MP Holiday News: मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को रहेगा अवकाश, इन जिलों में जारी हुए छुट्टी के आदेश

MP Holiday News: मध्य प्रदेश में अक्टूबर के महीने से ही हॉलीडे का सिलसिला जारी है और एक बार फिर से राज्य के कुछ जिलों में अवकाश घोषित किया गया है। जबलपुर और बैतूल में 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन अवकाश रहेगा। इसके साथ ही साथ जबलपुर और बैतूल की तरह छिंदवाड़ा में भी देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश रहेगा और स्कूल ऑफिस बंद रहेंगे।
12 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश ( MP Holiday News )
छिंदवाड़ा में देवउठनी ग्यारस पर लोकल हॉलीडे का ऐलान किया गया है और इस दिन सभी शासकीय कार्यालय में छुट्टी रहेगी। मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा इसके लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है और 28 अक्टूबर के अधिसूचना के अनुसार 1 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा के उपलक्ष में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था लेकिन इसे निरस्त कर दिया गया था।
Also Read:Betul Crime News Today: बैतूल में धारदार चाकू से हमला कर नाबालिग की हत्या, आरोपी की वार्ड वासियों ने पकड़कर की जमकर पिटाई
जबलपुर बैतूल में रहेगा अवकाश
मध्य प्रदेश के जबलपुर और बैतूल जिले में देवउठनी ग्यारस के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसकी घोषणा जबलपुर और बैतूल दोनों ही जिलों के कलेक्टर पहले ही कर चुके हैं। इन दोनों जिलों में 12 नवंबर को देवउठनी ग्यारस पर स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे।



