Betul Crime News Today: बैतूल में धारदार चाकू से हमला कर नाबालिग की हत्या, आरोपी की वार्ड वासियों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

Betul Crime News Today: Minor murdered in Betul by attacking with a sharp knife, ward residents caught the accused and beat him up badly

betul Crime News Today:  गंज थाना क्षेत्र के भग्गुढाना में बुधवार की रात लगभग 1 बजे  एक युवक ने दो नाबालिग बालकों के साथ मिलकर एक नाबालिग बालक की हत्या कर दी है। वार्ड वासियों ने नाबालिग आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गंज थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि बुधवार रात को भग्गुढाना शंकर नगर माता मंदिर के पास भग्गुढाना निवासी 17 वर्षीय बालक खड़ा था। तभी लड्डू उर्फ राकेश पिता श्यामराव वाड़ीवा 27 वर्ष अपने साथ दो नाबालिग बालकों को लेकर आया। एक नाबालिक के पास चाकू था जिसने 17 वर्षीय नाबालिग पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तीन बार चाकू से हमला किया। खून से लतपत नाबालिग जमीन पर गिर गया। जिसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वार्ड वासियों ने नाबालिग आरोपी को पकड़कर पीटा
हत्या की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग को वार्ड वासियों ने मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। तत्काल इसके सूचना गंज थाना पुलिस को दी गई। पिटाई बाद घायल हुए नाबालिक आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने फरार आरोपी लड्डू उर्फ राकेश पिता श्यामराव वाड़ीवा  और नाबालिग आरोपी को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। 
पुराने विवाद का लिया बदला
पुलिस के मुताबिक मृतक नाबालिग और आरोपी नाबालिक के बीच गणेश उत्सव के दौरान प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हुआ था। इसी विवाद का बदला लेने के लिए नाबालिक पर हमला कर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button