MP News:15 नवंबर को एमपी में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, स्कूल,कॉलेज, दफ्तर रहेंगे बंद

MP News : अक्टूबर में स्कूल कॉलेज और कर्मचारियों की लंबी छुट्टी रही लेकिन नवंबर के महीने में भी अब छुट्टियों का सिलसिला जारी रहेगा। 1 नवंबर को स्कूल कॉलेज में छुट्टियां थी इसके बाद छठ की छुट्टी भी घोषित की गई। अब कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती के साथ ही बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन स्कूल कॉलेज ऑफिस सरकारी दफ्तर और बैंकों में छुट्टी रहेगी।
15 नवंबर को मध्य प्रदेश में रहेगी सार्वजनिक छुट्टी ( MP News )
15 नवंबर को राज्य में कैलेंडर के अनुसार छुट्टी रहेगी। इसे सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी किया गया है। 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है और कार्तिक पूर्णिमा हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार है इसलिए इस दिन छुट्टी देने का निर्णय लिया गया है। 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती भी है इसे प्रकाश पर्व भी कहते हैं इसलिए इस दिन छुट्टी रहेगी।
12 नवंबर को भी रहेगी छुट्टी
जबलपुर और बैतूल में 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी/देवउठनी ग्यारस की छुट्टी रहेगी। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने देवउठनी ग्यारस को देखते हुए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। वहीं, बैतूल कलेक्टर ने 1 नवंबर का स्थानीय अवकाश न होने के कारण एकादशी के दिन छुट्टी घोषित की है।
Also Read:MP News: MP में बंद होंगे 5500 स्कूल, जानें क्या हैं वजह
13 नवंबर को रहेगा अवकाश
विजयपुर सीटों पर उपचुनाव के वजह से 13 नवंबर को भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में छुट्टी रहेगी।
Also Read:MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, पंचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंडा



