MP News: MP में बंद होंगे 5500 स्कूल, जानें क्या हैं वजह

MP News: एक तरफ जहां मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा CM राइज स्कूल खोलकर निजी स्कूलों को कड़ी टक्कर दिया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों की स्थिति बेहद खराब है।CM राइज स्कूलों को छोड़कर मध्य प्रदेश के बाकी कई सरकारी स्कूल है जहां पर एक भी बच्चे ने एडमिशन नहीं लिया है। वहीं प्राइवेट स्कूलों में बच्चे तेजी से एडमिशन ले रहे हैं।

क्या बंद हो जाएंगे सरकारी स्कूल ( MP News )

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी वार्षिक आंकड़े में बताया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 5500 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जहां पहली कक्षा में एक भी एडमिशन नहीं हुआ है। यानी कि ऐसा हो सकता है कि अब पहली कक्षा को जीरो ईयर घोषित कर दिया जाए।वहीं राज्य में 25000 ऐसे स्कूल है जहां पहले और दूसरी क्लास में एडमिशन हुए हैं लेकिन 11345 ऐसे स्कूल है जहां केवल दसवीं क्लास में ही एडमिशन हुआ है। शिक्षकों की माने तो अगर ऐसा ही चला तो आने वाले समय में कई सरकारी स्कूल बंद हो सकते हैं।

Also Read:MP Breaking News : मोहन यादव ने सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को दी खुशखबरी! अब नौकरी में इतना मिलेगा आरक्षण

लगातार स्टूडेंट की घट रही है संख्या

मध्य प्रदेश के पहले से 12वीं क्लास तक में लगभग 23 लाख ऐसे छात्र है जो 2023 24 शैक्षणिक सत्र पूरा करने के बाद वापस नहीं लौटे हैं। इन छात्रों ने किसी दूसरे स्कूल में भी एडमिशन नहीं लिया है ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में छात्र स्कूल छोड़ रहे हैं इसकी वजह से लोग परेशान हो गए हैं।

Also Read:MP LPG Gas Pipeline: सबसे बड़ी 2 हजार 805 किमी की गैस पाइपलाइन से जुड़े मध्य प्रदेश के 3 बड़े शहर

क्यों स्कूल नहीं आ रहे हैं स्टूडेंट

 

मध्य प्रदेश में शिक्षकों का भाव देखने को मिल रहा है और राज्य में 80000 से अधिक गेस्ट टीचर है जिनके पास ना तो पढ़ने का अनुभव है और ना ही अधिक शिक्षा।राज्य के अधिकतर बच्चे इंग्लिश मीडियम में पढ़ना चाहते हैं लेकिन मध्य प्रदेश में मध्यान्ह भोजन और निशुल्क शिक्षा का चक्कर अब नहीं चल रहा है क्योंकि अब अधिकतर लोग गुण बताओ युक्त शिक्षा लेना चाहते हैं।यही वजह है कि अब बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं।

Also Read:MP News: एमपी के इस जिले में लगती है सांपों की अदालत, पेशी के लिए आते हैं हजारों सांप , अद्भुत होता है यहां का नजार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button