MP News: मप्र में महंगी होगी प्रॉपर्टी, नए रेट लागू होने से दोगुने तक हो जाएंगे दाम, आम लोगों की बढ़ेगी मुसीबत

MP News: आप अगर मध्य प्रदेश में कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। राज्य में प्रॉपर्टी के रेट में बढ़ोतरी होने वाली है। कल 6 नवंबर को संपत्तियों से जुड़ी नई गाइडलाइन बनाई जाएगी और इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के 12 से अधिक लोकेशन पर प्रॉपर्टी के रेट में बढ़ोतरी हो जाएगी।
जानिए कैसे तय किया जाएगा प्रॉपर्टी का नया रेट ( MP News )
मध्य प्रदेश के जिलों में कलेक्टरों द्वारा पहचानी गई उन लोकेशनों पर, जहां हाल के समय में रजिस्ट्रियां अधिक हुई हैं, संपत्तियों के दाम बढ़ाए जाएंगे। इन लोकेशनों को पहचानने का काम कलेक्टरों द्वारा किया गया है। इन प्रस्तावों को 5 नवंबर तक पंजीयन और मुद्रांक विभाग के पास भेजा जाएगा, और 6 नवंबर को केंद्रीय मूल्यांकन समिति इन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी देगी।
अभी तक जिन जगहों के प्रॉपर्टी के रेट में बढ़ोतरी की गई है उनकी सूची तैयार हो गई है और यह बढ़ोतरी शहरी और ग्रामीण विभिन्न लोकेशनों पर होने वाली है। जिन क्षेत्रों में रजिस्ट्री जहां ज्यादा रही है उन क्षेत्रों में दाम बढ़ाने की संभावना है।
Also Read:MP News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, हर महीने वेतन से 6050 रुपए तक की कटौती

रेवेन्यू ओरिएंटेड ड्राइव के उद्देश्य
राज्य सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के राजस्व में वृद्धि करना है। सरकार का कहना है कि संपत्ति के दाम बढ़ाने से स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन शुल्क में भी इजाफा होगा, जिससे सरकार की आमदनी बढ़ेगी। हालांकि, इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा, क्योंकि रजिस्ट्री के लिए उन्हें महंगे दामों पर संपत्ति खरीदनी पड़ेगी।
साल में दो बार बढ़ेंगे दाम
अब तक, हर साल एक बार ही संपत्तियों के दामों में बढ़ोतरी होती थी, लेकिन नए नियमों के तहत यह बढ़ोतरी साल में दो बार होगी। इसका मतलब है कि कलेक्टर गाइडलाइन के तहत हर साल दो बार संपत्ति की कीमतों में बदलाव होगा, जो सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर असर डालेगा।



