Betul Crime News Today: मासूम बेटी को जमीन पर पटक्कर हत्या करने वाला आरोपित पिता को किया गिरफ्तार
Betul Crime News Today: Accused father arrested for killing innocent daughter by throwing her on the ground

Betul Crime News Today: अपनी ही मासूम बेटी को जमीन पर पटक्कर हत्या करने वाले आरोपित पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 2 नवम्बर 2024 की शाम करीब 06 बजे, तुकाराम पिता झोरे शैलूकर (उम्र 30 वर्ष) निवासी ग्राम सोनोरा, अपनी बहन जसवंती के घर ग्राम मानी में अपनी पत्नी लक्ष्मी और एक वर्ष की मासूम बेटी छतरु उर्फ राजवंती के साथ मेहमान आया था।
घटना के समय तुकाराम और उसकी पत्नी लक्ष्मी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के कारण तुकाराम को अत्यधिक क्रोध आ गया। तुकाराम ने अपनी ही मासूम बेटी छतरु उर्फ राजवंती को गुस्से में उठाकर दो बार जमीन पर जोर से पटक दिया। इस दर्दनाक कृत्य के परिणामस्वरूप बच्ची के कानों से खून बहने लगा। तुकाराम की बहन जसवंती ने बच्ची की हालत देखकर उसे तुरंत तुकाराम से अलग किया और इलाज के लिए गांव के स्थानीय दवाखाने लेकर गई। हालत गंभीर देखते हुए बच्ची को मोर्शी महाराष्ट्र के अस्पताल भेजा गया, जहां बच्ची को उसके पिता तुकाराम द्वारा भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई।
- यह भी पढ़े:- Betul Mandi Bhav 05 November 2024 : आज 5 नवम्बर 2024 के बैतूल मंडी भाव, बुधवार को खरीदी बंद रहेगी
आरोपी को भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तार किए जाने हेतु थाना प्रभारी आठनेर को निर्देशित किया गया। आठनेर पुलिस द्वारा बालिका की हत्या के जुर्म में आरोपी तुकाराम पिता जगलिया शेलूकर के खिलाफ धारा 103 बी.एन.एस. (भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी तुकाराम को मंगलवार गिरफ्तार किया गया। आरोपित को न्यायालय भैंसदेही में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने में इनकी रही भूमिका
इस संवेदनशील मामले के खुलासे में आठनेर थाना प्रभारी निरीक्षक बबीता धुर्वे, उप निरीक्षक नितिन ऊईके, सहायक उप निरीक्षक दिनेश धुर्वे, आरक्षक अनूप सोनी, गिरिराज और धाकड़ ने तत्परता से कार्रवाई की और आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। उनके इस प्रयास के लिए बैतूल पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया द्वारा सराहना व्यक्त की गई है।



