Betul Samachar : बैतूल में डैम में डूबा युवक, 24 घंटे से तलाश जारी, नमर्दापुरम से बुलाए गोताखोर

मेंढ़ा डैम में दोस्तों के साथ नहाने गया था युवक

Betul Samachar : बैतूल में डैम में डूबा युवक, 24 घंटे से तलाश जारी, नमर्दापुरम से बुलाए गोताखोर
Betul Samachar : बैतूल में डैम में डूबा युवक, 24 घंटे से तलाश जारी, नमर्दापुरम से बुलाए गोताखोर

Betul Samachar : बैतूल। बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के मेंढ़ा जलाशय में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डैम में डूब गया।एसडीआरएफ और गोताखोरों के माध्यम से डैम में युवक की तलाश की जा रही है। सर्चिंग शुरु हुए 24 घंटे बीत गए। अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। डैम में डुबे युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस साथी युवकों से भी पूछताछ कर रही है।

बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम पिपला निवासी चार युवक मेंढ़ा डैम में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय मौसम डोंगरे उम्र 26 वर्ष गहरे पानी में जाने से डूब गया। युवक को तैरते भी नहीं आता है। साथी युवक बाहर निकल गए और उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दीं। परिजनों ने युवक के डैम में डूबने की सूचना बैतूल बाजार पुलिस को दीं। पुलिस एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंची और तलाश करना शुरु कर दिया। शुक्रवार दोपहर 2 बजे से डैम में सर्चिंग जारी है। शनिवार दोपहर 2 बजे तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। डैम में डूबे युवक के परिजन बहुत परेशान है।\

Betul Samachar : बैतूल में डैम में डूबा युवक, 24 घंटे से तलाश जारी, नमर्दापुरम से बुलाए गोताखोर
Betul Samachar : बैतूल में डैम में डूबा युवक, 24 घंटे से तलाश जारी, नमर्दापुरम से बुलाए गोताखोर

Betul Samachar : नमर्दापुरम से बुलाए गोताखोर

पुलिस के मुताबिक डैम में डूबे युवक की तलाश के लिए नर्मदापुरम से गोताखोर की टीम बुलाई है। इस टीम द्वारा शनिवार को डैम में सर्चिंग का काम शुरु कर दिया। यह गोताखोर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर डैम की तह तक जाकर युवक की तलाश करते है। इन गोताखोरों को पानी की गहराई में पहुंचकर खोजबीन करने की महारथ हासिल है। संभावना जताई जा रही है कि युवक को जल्द ढूंढ लिया जाएगा। युवक के साथ नहाने गए अन्य युवकों से भी जानकारी ली जा रही है कि वह नहाने के लिए डैम के किस एरिया में गया था।

एएसपी पहुंची घटना स्थल पर

घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार को एएसपी कमला जोशी भी मौके पर पहुंच गई। एएसपी की मौजूदगी में एसडीआरएफ, गोताखोर डैम में युवक की तलाश कर रहे है। बताया जा रहा है कि डैम तक पहुंचने वाला मार्ग पहाड़ी एरिया से घिरा हुआ है। घटना स्थल तक वाहन भी नहीं पहुंच पाते। मुख्य सडक़ से आधा किमी से अधिक का रास्ता पैदल चलकर जाना पड़ता है। मौके पर पहुंचे अधिकारी खुद पगडंडी वाले रास्ते से पैदल घटना स्थल तक पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा था।\

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button