Betul Suicide News : नवविवाहिता गर्भवती महिला ने कुँए में कूदकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Betul Suicide News: Newlywed pregnant woman commits suicide by jumping into a well; police investigating.

Betul Suicide News :बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुबरेल के ग्राम लालढाना में बुधवार शाम को एक नवविवाहिता गर्भवती ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कुंती पवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2026 को हुई थी और वह करीब दो माह की गर्भवती थी।

 

       घटना की सूचना मिलते ही बोरदेही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से शव बाहर निकाला गया  पंचनामा कार्रवाई की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। परिवारजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button