IAS Transfer 2024: एक साथ बदल दिए कई आईएएस अफसर, सूची जारी, चुनाव अधिकारी का भी तबादला

IAS Transfer 2024
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर के तबादले की है। इनमें चुनाव अधिकारी भी शामिल है। एक साथ 7 आईएएस अफसर के तबादले किए गए हैं, इन्हें नहीं जिम्मेदारी भी दी गई है। उनके स्थानांतरण और पोस्टिंग को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। यह आदेश शनिवार को दिया गया था, जिसे अब जारी कर दिया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर ( IAS Transfer 2024 )

– केंद्रीय कैबिनेट जिन अफसरों के तबादले किए हैं, उसमें अनिल कुमार सिंघल, आईएएस को शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में अपर सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति विपिन कुमार, आईएएस के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के बाद की गई है।

– वहीं सुशील कुमार लोहानी, आईएएस को पंचायती राज मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर नियुक्ति मिली है।

– नितेश कुमार व्यास, आईएएस उप चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रिक्त पद को अस्थायी रूप से उन्नत करके गृह मंत्रालय में अपर सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

– रूपिंदर सिंह, आईएएस को गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के रूप में पदस्थ किया है।

– विपिन कुमार, आईएएस अपर सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय को नागर विमानन मंत्रालय के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, तथा पद एवं वेतन अपर सचिव का होगा।

– सुबोध कुमार सिंह, आईएएस वर्तमान में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, इस्पात मंत्रालय के पद पर अनिवार्य प्रतीक्षा पर हैं।

– पी. कृष्णमूर्ति, आईएएस को राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण, औषधि विभाग के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया हैं। पद और वेतन अतिरिक्त सचिव का होगा।

Also Read:MP News: बिजली विभाग का फरमान, MP के किसानों को सिंचाई के लिए इतने दिन का ही लेना होगा अस्थाई कनेक्शन

– संजीव नारायण माथुर को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार के पद पर नियुक्त किया जाएगा। संजीव कुमार, आईएएस के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल के 08.11.2024 को पूरा होने पर उनके स्थान पर कार्य करेंगे।

IAS Transfer 2024
IAS Transfer 2024
Also Read:MP News: दिवाली से पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकड़ी ने एमपी को दिया बड़ा तोहफा, 20 हजार 403 करोड़ की दी मंजूरी, बनेंगी हाईटेक सड़के

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button