Road Accident Today: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो की दर्दनाक मौत, 14 लोग गंभीर रूप से घायल
Road Accident Today: Two people died tragically, 14 people were seriously injured when a tractor trolley overturned
Road Accident Today: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है 14 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि सारणी थाना क्षेत्र के ग्राम बाकुड़ और दुलारा निवासी मजदूर काम के सिलसिले में कन्याकुमारी गए थे।- Betul Road Accident: ट्रक ने बाईक को मारी टक्कर, 3 लोगो की दर्दनाक मौत, पुलिस हादसे की जांच में जुटी
दीपावली पर्व को लेकर सभी मजदूर ट्रेन से वापस बैतूल पहुंचे। सभी मजदूर ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर बैतूल से अपने गांव जा रहे थे। बैतूल रानीपुर मार्ग बंजारी माई के पास रविवार सुबह मोड़ में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। 14 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायज लिया पुलिस हादसे की जांच कर रही है। अभी मृतक और घायलों के नाम सामने नहीं आए है।



