Betul Road Accident: ट्रक ने बाईक को मारी टक्कर, 3 लोगो की दर्दनाक मौत, पुलिस हादसे की जांच में जुटी
Betul Road Accident: Truck hits bike, 3 people died tragically, police busy investigating the accident
Betul Road Accident: बैतूल- आठनेर मार्ग ग्राम भरकावाड़ी के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी हाथ से में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया है। इन तीन लोगों की हुई मौत
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात लगभग 11:00 बजे बैतूल- आठनेर मार्ग पर ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में चुरणी निवासी रघुनाथ उर्फ रग्गू सरियाम, कृष्णा धुर्वे और चिटाना निवासी विजय परपाचे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।
बैतूल से गांव जा रही थी युवक
बताया जा रहा है की बाइक सवार युवक बैतूल से वापस गांव जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। बैतूल बाजार पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जाँच शुरू कर दी है।



