Betul Mandi Bhav 18 October 2024 : आज 18 अक्टूबर 2024 के बैतूल मंडी भाव, आने लगी उपज की बंपर आवक
Betul Mandi Bhav 18 October 2024: Betul Mandi Bhav today 18 October 2024, bumper arrival of produce started
Betul Mandi Bhav 18 October 2024 : शुक्रवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 18 अक्टूबर 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 12 हजार 830 बोरे रही। 3582 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 974 बोरे , मक्का की आवक 8117 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में मक्का और गेहूं की सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उपज की आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू और मक्का की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के उपज की आवक नही आई
शुक्रवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक नही आई। पिछले सोमवार को मूंग के दाम 7351 से लेकर 7351 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आ रही है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द की आवक नही आई पिछले दिनों दाम 7200 प्रति किवंटल के पार है।


