MP Weather Update: मप्र सभी जिलों से मानसून की विदाई, अब शुरू होगा कड़ाके की ठंड का दौर

MP Weather Update: Monsoon departs from all districts of MP, now the period of severe cold will begin

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के सभी जिलों से मानसून की विदाई हो गई है। इस बार देरी से मानसून विदा हुआ है। मानसून की विदाई के बावजूद भी कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वातावरण में नमी बनी होने के कारण मध्य प्रदेश के कुल जिलों में बारिश के आसार बने है। बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिदवाडा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, हरदा जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश हो सकती है। आगामी 3 दिन तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार बने है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।

कुछ दिनों बाद बढ़ेंगे ठंड के तेवर
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की विदाई के बाद अब धीरे-धीरे ठंडे के तेवर बढ़ने लगेंगे। संभावना जताई जा रही है कि 25 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव आएगा और ठंड बढ़ते जाएगी। इस बार भी प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। प्रतिवर्ष देखने में आता है कि  शरद पूर्णिमा के बाद धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगती है। इस बार भी पूरे मार्च तक ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

बैतूलआखिरकार जिले से मानसून की विदाई हो गई है। इस वर्ष औसत बारिश का कोटा भी पूरा नहीं हो पाया है। कई ब्लाक ऐसे हैं, जहां औसत बारिश पूरी नहीं होने से गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत भी हो सकती है। मानसून की विदाई के बाद 25 अक्टूबर के बाद धीरे-धीरे ठंडे के तेवर बढ़ने की संभावना बनी है। इस वर्ष 21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। इस बार पिछले साल की अपेक्षा मानसून की देरी से विदाई हुई है। इसके बावजूद भी औसत बारिश का कोटा पूरा नहीं हो सका है। औसत बारिश का आंकड़ा पूरा होने में अभी भी एक इंच बारिश की जरूरत है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार शाम तक पूरे मप्र से मानसून की विदाई हो चुकी है। बैतूल में मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन औसत बारिश पूरी नहीं हो पाई है। यह आने वाले दिनों में चिंता का कारण भी बन सकती है। मानसून की विदाई जरूर हो गई, लेकिन आगामी दो तीन तक जिले में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वातावरण में नमी होने के कारण मौसम में बदलाव आएगा। आसमान में बादल छाने के कारण  जिले के कुछ क्षेत्रों में आगामी तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 

जिले के तीन ब्लॉकों में नहंी हुई औसत बारिश 
भूअभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बैतूल के तीन ऐसे ब्लॉक है, जहां औसत बारिश का कोटा पूरा नहीं हो सका है। इसमें मुलताई, प्रभातपट्टन और आठनेर ब्लॉक शामिल हैं। इन ब्लाकों में औसत बारिश नहीं होने से आगामी दिनों बारिश की किल्लत से भी जूझना पड़ सकता है। अब बहुत अधिक बारिश होने की संभावना कम बनी है। इन ब्लाकों के कई जलाशय भी अभी पूरी तरह से नहीं भर पाए हैं। किसानों को सिंचाई के लिए भी पानी की किल्लत आ सकती है। कम बारिश ने इन ब्लाकों के रहवासियों की टेंशन को बढ़ा दिया है। 
औसत बारिश के लिए एक इंच की दरकार
जिले में इस बार औसत बारिश का आंकड़ा पूरा नहंी हो सका। औसत बारिश पूरी होने के लिए एक इंच बारिश की दरकार है। भूअभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 1058.7 यानी 42.34 इंच बारिश हो पाई है। जबकि औसत बारिश होने के लिए  1085.9 मिमी यानी 43.35 इंच बारिश होना चाहिए, तब कहीं औसत बारिश का कोटा पूरा होगा। औसत बारिश के लिए अभी भी एक इंच बारिश की जरूरत है। अब मौसम की विदाई होने के बाद कुछ खास बारिश होने की संभावना है। लोकल नए सिस्टम बनने से हल्की बारिश हो सकती है। अन्यथा बारिश होने की संभावना अब कम ही नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button