MP Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 25 जिलों में बरसेंगे मेघ, फिर जमकर पड़ेगी ठंड

MP Weather Update
MP Weather Update

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में मानसून विदाई होते होते झमाझम बारिश हो रही हैं। तेज हवा, बिजली के साथ हो रही बारिश से आमजन को काफी परेशानियां हो रही हैं। बीते दिनों अचानक हुई रिकॉर्ड बारिश से कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। जबकि बैतूल जिले में एक 4 साल का बच्चा भी नाली में बह गया था। मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश के 25 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। विभाग के अनुसार मानसून वापसी से पहले कई जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को भोपाल, जबलपुर, इंदौर समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश की चेतावनी (MP Weather Update )

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत जिलों में वर्षा हो सकती है। बताया गया कि अरब सागर में मौसम प्रणालियों के कारण यह बारिश हो रही हैं बुधवार को भी प्रदेश में बारिश की चेतावनी दी गई हैं। गुरुवार से बारिश धीरे धीरे कम होगी। फिर मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा।

इस कारण हो रही हैं बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि इस समय प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिवेट है, जिसके कारण बारिश हो रही है। आने वाले तीन दिनों में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्टूबर से प्रदेश में ठंड की शुरुआत हो जाएगी।

भारी ठंड पड़ने की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश के कारण प्रदेश का तापमान कम हैं। 20 अक्टूबर से ठंड की शुरुआत हो रही है। इस बार प्रदेश में भयानक ठंड पड़ने की संभावना हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस साल हर साल की अपेक्षा अधिक ठंड पड़ने वाली है।

Also Read:MP Police Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में तबादले, कई जिलों के अधिकारी इधर से उधर, सूची जारी…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button