MP Police Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में तबादले, कई जिलों के अधिकारी इधर से उधर, सूची जारी…
MP Police Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई जिलों के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

MP Police Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई जिलों के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। राज्य शासन द्वारा इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार रतलाम, भोपाल, धार, खंडवा, मंदसौर, नीमच और बालाघाट के पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार उप पुलिस अधीक्षक भोपाल अमित कुमार मिश्रा को पीथमपुर धार सदस्य किया गया है।
इसके अलावा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया को रतलाम एसडीओपी बनाया गया है, जबकि अरविंद सिंह तोमर को खंडवा में नगर पुलिस अधीक्षक बनाया किया गया। खंडवा नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे को रतलाम भेजा गया है, जबकि रतलाम उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह भूरिया एसडीओपी बनाए गए हैं। पीथमपुर के कार्यवाहक नगर पुलिस अधीक्षक विवेक गुप्ता को नारकोटिक्स मंदसौर में पदस्थ किया गया है।
भोपाल उप पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को धार नगर पुलिस अधीक्षक बनाया हैं। एसडीओपी अजुल अयंक मिश्रा को नगर पुलिस अधीक्षक बालाघाट पदस्थ किया गया है। इसके अलावा बालाघाट नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली सिंह कराहलिया को उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा नीमच में पदस्थ किया है।
MP Police Transfer- यहां देखें तबादला सूची…

आज ही हुए थे सीएमओ के ट्रांसफर
आज ही नगरीय विकास एवं नगरीय प्रशासन की ओर से मध्य प्रदेश में 5 सीएमओ के तबादले किए गए थे, जबकि दो दिन पहले आईपीएस अधिकारियों के तबादले राज्य शासन ने किए थे। कुछ दिनों बाद मध्य प्रदेश में तबादला नीति लागू हो जाने के बाद बड़े स्तर पर तबादले देखने को मिलने वाले हैं।



