IPS Transfer News: मध्य प्रदेश में आईपीएस अफसर के तबादले, बदले गए इन जिलों के एसपी

IPS Transfer News
IPS Transfer News

IPS Transfer News: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग में फिर बदल किया गया है मध्य प्रदेश शासन द्वारा पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं पीएचक्यू से इसके आदेश भी जारी हो गए हैं राज्य शासन ने यह आदेश देर रात को जारी किया। प्रशासनिक कसावट के चलते ये तबादले किए गए हैं। आधी रात को अचानक हुए तबादलों से अधिकारी हैरत में हैं।

मोहन सरकार ने आधी रात की प्रशासनिक सर्जरी
मप्र की डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने देर रात प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 4 IPS अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें एक अधिकारी को मुख्यालय भोपाल भेजा गया हैं, जबकि 3 अधिकारियों को अलग अलग जिले का SP बनाया गया हैं।

सीहोर SP को हटाया (IPS Transfer News)

राज्य शासन से देर रात जारी हुए आदेश के अनुसार सीहोर SP मयंक अवस्थी (Mayank Awasthi) को हटा दिया गया हैं। उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया हैं। उनकी जगह पर विदिशा SP दीपक शुक्ला को सीहोर SP बनाया गया हैं। जबकि मनोहर सिंह को टीकमगढ़, रोहित केशवानी को टीकमगढ़ से विदिशा SP बनाया गया हैं।

जल्द और होंगे तबादले

मोहन सरकार प्रशासनिक कसावट के चलते तबादले कर रही हैं। विदिशा और सीहोर राजधानी के पास के जिले हैं। इन पर सरकार की विशेष नजर हैं। इसके चलते यहां तबादले हुए हैं। जबकि आने वाले समय में भी मोहन सरकार बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले कर सकती हैं।

Also Read:MP News Today : मध्य प्रदेश में 15 साल की बच्ची से उसके पिता और भाई ने ही किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button