Business Idea: दिवाली से पहले शुरू करें ये 10 स्मार्ट बिजनेस, चंद दिनों में बन जाएंगे मालामाल

Business Idea:
Business Idea

Business Idea: आज के समय में लोग अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। सरकार के द्वारा भी लगातार युवाओं को स्टार्टअप करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले उसकी डिमांड देखा जाता है। कुछ ऐसी चीज हैं जिनका त्यौहार ही सीजन में काफी ज्यादा मांग बढ़ जाता है। कई ऐसी बिजनेस है जिसे आप फेस्टिव सीजन में शुरू कर सकते हैं।

दिवाली से पहले शुरू करें ये बिजनेस

रंग बिरंगी मोमबत्तियों का बिजनेस (Business Idea)

दीपावाली के दौरान घर को सजाने के लिए रंग बिरंगी मोमबत्तियां का डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में आप कम खर्चे में इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। मात्र 10000 रुपए लगाकर अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं तो काफी अच्छी कमाई हो जाएगी। आप चाहे तो रॉ-मटेरियल और सांचे की मदद से खुद मोमबत्ती बना सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स का बिजनेस

दीपावली को रोशनी का त्योहार भी माना जाता है। इस मौके पर लोग अपनी घर, दुकान, सड़क लाइट से सजाते हैं। दीपावली के मौके पर जमकर लोग लाइट्स की खरीदारी करते हैं। ऐसे में आप रंग बिरंगी लाइट्स का बिजनेस शुरू करके काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं। आप इन लाइट्स को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बेच सकते हैं, जिससे काफी अच्छी कमाई होगी। सबसे बड़ी बात है कि इस बिजनेस को शुरू करने में अधिक खर्च नहीं आएगा।

डेकोरेटिव आइटम्स का बिजनेस

दीपावली के दौरान घरों के सजावट के लिए तरह-तरह देखकर डेकोरेटिव आइटम्स की मांग होती है। ऐसे में आप अपने क्रिएटिव आइडियाज का इस्तेमाल करके कई तरह के डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स को तैयार कर सकते हैं। जैसे की झालर शोपीस दीवार पर लगने वाला डेकोरेटिव सामान आदि। इसे काफी अच्छी कमाई हो सकती है।

मिट्टी के दिए

दिवाली के समय मिट्टी के देव का विशेष मांग होता है और आप चाहे तो मिट्टी के रंग-बिरंगे दिए बनाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। आप खुद भी दिए बन सकते हैं या फिर कुम्हार को ऑर्डर दे कर दिए बनवा सकते हैं। ध्यान रखिए की दिए का लुक बेहद शानदार हो और आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डिजाइनर दियो को बेच सकते हैं।इससे काफी अच्छी कमाई होगी।

फूड स्टॉल का बिजनेस

त्योहारों के मौसम में खाने पीने की चीजों का मांग बढ़ जाता है ऐसे में आप इसका बिजनेस शुरू करके काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं। आप चार्ट समोसा पानी पुरी चाइनीस फूड जैसे स्नेक्स का स्टाल लगाकर रोजाना 8 से 10000 रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। इसे शुरू करने में अधिक खर्च भी नहीं आएगा।

फूलों का बिजनेस

दीपावली जैसे त्यौहार में फूलों से सजावट किया जाता है। ऐसे में आप फूलों का बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं। कम खर्चे में इस बिजनेस को स्टार्ट करके आप काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं।

कपड़ों का बिजनेस

दीपावली के अवसर पर कपड़ों की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में आप नए कपड़ों का बिजनेस शुरू करके काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे आपको डिजाइनर कपड़े बेचने हैं तभी अच्छी कमाई होगी।

गिफ्ट का बिजनेस

दीपावली के अवसर पर लोग मुख्य रूप से अपने दोस्त और परिवार को उपहार देते हैं। ऐसे में आप गिफ्ट का बिजनेस कर सकते हैं और आप रोजाना त्यौहारी सीजन में 20000 रुपए तक की कमाई कर सकते हैं।

मेहंदी और टैटू का बिजनेस

त्योहार के मौसम में महिलाएं मुख्य रूप से मेहंदी लगाती है। दिवाली, छठ पूजा और करवा चौथ के त्यौहार में मेहंदी का बिजनेस काफी अच्छा चलेगा। ऐसे में आप इसे शुरू करके मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।

सजावट का बिजनेस

दीपावली में घरों में सजावट के लिए कई चीजों का डिमांड किया जाता है। ऐसे में आप रंग बिरंगी लाइट्स दीवाल घड़ियां शो पिस आदि का बिजनेस शुरू करके काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं।

Also Read:MP News: आयुष्मान भारत में मुफ्त इलाज ले रहे IAS अफसर, ऐसे हुआ खुलासा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button