Matthu Vadalara 2 : सिनेमाघरों में झंडा गाड़ने के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ मथु वडालारा 2, पूरी कहानी देख हिल जाएगा दिमाग

Matthu Vadalara 2
Matthu Vadalara 2

Matthu Vadalara 2 : आजकल बॉक्स ऑफिस पर जहां बड़ी फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही है वही छोटी फिल्में भी काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। साउथ की फिल्में बॉलीवुड की फिल्मों को आजकल कड़ी टक्कर दे रही है। हाल ही में रिलीज हुई तेलगु फिल्म ‘मथु वडालारा 2 ‘ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाई। साउथ के सिनेमाघर में यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हुई थी। आज 11 अक्टूबर को इस फिल्म का OTT डेब्यू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेटफ्लिक्स ने अच्छे खासे दाम में इस फिल्म को खरीदा है। आप अगर सिनेमाघर में इस फिल्म को नहीं देख पाए हैं तो नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं।

कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है मथु वडालारा 2 (Matthu Vadalara 2)

मथू वडालारा 2 एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है जो कि दर्शकों को काफी एंटरटेन करती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर अच्छी शुरुआत की है। इस फिल्म को रितेश राणा द्वारा निर्देशित किया गया था और पार्ट 2 में आप बाबू और येशु की कहानी आगे बढ़ते देखेंगे। अब देखेंगे कैसे दोनों अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं और मुश्किलों का सामना करते हैं।

फिल्में श्री सिम्हा और सत्या एक बार फिर से दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही इस फिल्म में फरिया अब्दुल्ला और सुनील भी दिखाई दे रहे हैं। 2019 में इस फिल्म का पार्ट वन आया था जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था।

Also Read:MP News: एमपी में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, लिस्ट में बड़े नाम शामिल

पार्ट 2 में दो दोस्तों की कहानी आगे बढ़ती हुई दिखाई देती है जो एक हत्या की जांच में उलझ जाते हैं। यह जांच एक अलग रूप तब लेती है जब दोनों हाई इमरजेंसी टीम की एक विशेष इकाई का हिस्सा बन जाते हैं। नेटफ्लिक्स रिलीज होने के साथ ही
इस फिल्म को जनता का सकारात्मक प्रतिक्रिया मिला है।पहले ही दिन फिल्म ने अच्छी कमाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button