UPSC Success Story: गरीबी ऐसी की करना पड़ा मजदूरी, एक वक्त की रोटी के लिए तरसता था परिवार, कठिन संघर्ष के बदौलत राम भजन बने IAS

UPSC Success Story: देश के हर युवा में चाह होती है कि वह यूपीएससी एक्जाम को क्लियर कर एक बड़ा अफसर बने, लेकिन कुछ चुनिंदा लोग ही इस परीक्षा में सफल हो पाते हैं। UPSC को देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा माना गया है। इस परीक्षा को पास करने वालों की अक्सर अपनी एक अलग कहानी होती हैं।
अभ्यर्थी कई तरह की परेशानियों के बावजूद संघर्ष करते हुए IAS बनते हैं। इनकी कहानी प्रेरणादायक होती है। यही कारण है कि हम आपके लिए यूपीएससी सक्सेस स्टोरी (UPSC Success Story) लाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे लड़के के आईएएस बनने की कहानी के बारे में बताएंगे, जिससे मजदूरी तक करनी पड़ी, उनका परिवार एक वक्त की रोटी के लिए भी तरसता था, लेकिन आज वह आईएएस अफसर है। हम बात कर रहे हैं आईएएस ऑफिसर राम भजन (IAS Ram Bhajan Kumhara) की।
₹10 के लिए मजदूरी करता था परिवार (UPSC Success Story)
राजस्थान के रहने वाले राम भजन कुम्हारा का परिवार ₹10 के लिए मजदूरी करता था। आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि उन्हें बकरी भी पलानी पड़ी। श्री भजन बकरियों का दूध बेचकर परिवार का गुजर बसर करते थे। इसी बीच भजन अपनी आर्थिक परेशानियां से तंग आ गए और उन्होंने ठान लिया कि अब किसी भी तरह उन्हें अपने परिवार की स्थिति सुधारना हैं। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को भी पास कर लिया।
एक वक्त की रोटी के लिए भी तरसता था परिवार
राम भजन राजस्थान के वापी गांव के रहने वाले हैं। यहां उनका परिवार एक-एक वक्त की रोटी के लिए तरसता था। राम भजन परिवार के साथ मजदूरी करते थे, जहां उन्हें सिर्फ 5 से 10 रुपए मिला करते थे।
कोरोना में पिता की मृत्यु
कोविड-19 महामारी के दौरान उनके पिता का अस्थमा से निधन हो गया, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। पिता की मौत से आहत राम भजन अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को देख नहीं पाए। उन्होंने बकरी पालन शुरू किया, साथ ही लेबर वर्क बढ़ाया, जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो सके।
दिल्ली पुलिस में मिली नौकरी
मजदूरी करने के साथ राम भजन सरकारी नौकरी की तैयारी करने लगे। कठिन परिश्रम के बाद उन्हें दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में नौकरी मिल गई, जहां से उनके जीवन में एक नया मोड़ आया। कांस्टेबल की नौकरी के साथ उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करना शुरू कर दिया।
यूपीएससी की राह पर नहीं थी आसान
राम भजन पुलिस की नौकरी मिलने के बाद अपना बचा हुआ सारा समय यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में लगा देते थे। उन्होंने लगातार 7 बार असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी और प्रयास करते रहे, तब जाकर कहीं 2022 में 8वें प्रयास में सफल हो सके। पूरे देश में उनकी 667 भी रैंक आई और वह आईएएस अधिकारी बने। आज राम भजन देश के लाखों अभ्यर्थियों को मोटिवेट कर रहे हैं।



