UPSC Success Story: बिना कोचिंग यूपीएससी में किया टॉप, 9वीं रैंक लाकर भी नहीं बनी IAS, जानें कौन हैं आपला मिश्रा

UPSC Success Story: यूपीएससी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा को पास करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ सटीक रणनीति की जरूरत पड़ती है। इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको कई सालों तक लगातार मेहनत करना होगा। हालांकि कुछ ऐसे अभ्यर्थी हैं जो बीच में ही मुश्किलों से डर कर यूपीएससी का रास्ता छोड़ देते हैं लेकिन कुछ ऐसे अभ्यर्थी भी है जो मुश्किलों से लड़ते हुए इस परीक्षा को पास कर दिखाते हैं। आज हम आपको गाजियाबाद की अपाला मिश्रा की कहानी बताएंगे जो दो बार यूपीएससी की परीक्षा में असफल हुई लेकिन हिम्मत नहीं हारी। वह डटी रही और तब तक मेहनत करती रही जब तक उन्हें सफलता नहीं मिला। तो आईए जानते हैं साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली आपला मिश्रा की कहानी…
उत्तर प्रदेश की रहने वाली है अपाला मिश्रा (UPSC Success Story)

अपाला मिश्रा मूल रूप से बस्ती जिले से ताल्लुक रखती है।लेकिन बाद में उनकी फैमिली गाजियाबाद जिले में बस गई। उनके पापा आर्मी में मेजर रैंक पर तैनात है।
बचपन से ही पढ़ने में होशियार थी आपला

अपाला मिश्रा बचपन से ही पढ़ाई में तेज थी और दसवीं की परीक्षा के बाद वह देहरादून आ गई। 12वीं तक पढ़ाई के बाद वह दिल्ली के रोहिणी में रहने लगी जिसके बाद उन्होंने आर्मी कॉलेज से BDS के डिग्री हासिल की और डेंटिस्ट बन गई।
डॉक्टरी के दौरान यूपीएससी का परीक्षा देने का बनाया मन

डॉक्टरी के दौरान आपला मिश्रा के मन में सिविल सर्विसेज की परीक्षा देने का ख्याल आया इसके बाद डेंटल प्रैक्टिस के साथ ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी।शुरुआती दो प्रयास में वह सफल नहीं हो पाई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार कोशिश करती रही।
2020 में मिली सफलता
अपाला मिश्रा को 2020 में यूपीएससी की परीक्षा में सफलता मिली और ऑल इंडिया में नवा स्थान प्राप्त हुआ। इंटरव्यू में उन्हें रिकॉर्ड नंबर प्राप्त हुआ। 215 में उन्होंने 175 अंक प्राप्त किया जो की काफी ज्यादा था। इस की जगह उन्होंने आईएफएससी यानी कि इंडियन फॉरेन सर्विस को चुना। उन्होंने कहा कि वह पूरे दुनिया में इंडिया का प्रतिनिधित्व करना चाहती है।



