Success Story: झाड़ू ने बदल दी सोनिका की जिंदगी, लाख मुश्किलों से लड़कर साधारण महिला ने खड़ा कर दिया लाखों का बिजनेस

Success Story
Success Story

Success Story: कहते हैं अगर इंसान ठान लें तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। आज हम आपको मेरठ के एक छोटे से गांव की रहने वाली सोनिका की कहानी बताएंगे, जिन्होंने अपने बलबूते पर अपना खुद का बिजनेस खड़ा कर दिया। सोनिका ने 25000 रूपये लगाकर बिजनेस शुरू किया था और आज उन्होंने 12 लाख रुपए का कारोबार खड़ा कर दिया है। तो आईए जानते हैं उनकी संघर्ष से सफलता की कहानी….

मेरठ करली चौहान गांव की रहने वाली सोनी का आज पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है। वह खुद आत्मनिर्भर नहीं बनी है बल्कि गांव की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना रही है। उन्होंने बताया कि उनके पति पहले घर-घर जाकर पेंटिंग करते थे। पेंटिंग से उनकी कमाई अच्छी नहीं हो पाती थी जिसके वजह से उनके पति डिप्रेशन में रहने लगे। इसके बाद उन्होंने सोचा कि उन्हें कुछ ना कुछ जरूर करना होगा और इसके लिए उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचा।

25 हजार रुपए की पूंजी से शुरू किया काम (Success Story)

Success Story
Success Story

सोनिका को पता चला कि मेरठ के जेल चुंगी के पास एक केंद्र चलता हैं, जहां फ्री में प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां जाकर उन्होंने झाड़ू बनाने के बारे में सीखा और पूरे परिवार को इसके लिए मनाया। सोनिका के द्वारा बनाई गई झाड़ू दुकानदारों को बेहद पसंद आई और इसके बाद सोनिका का बिजनेस धीरे-धीरे चलने लगा। उनके बिजनेस पर लोग हंसते भी थे, लेकिन उन्होंने कभी भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया और अपने काम में लगी रही।

अब तो ट्रक भर माल सप्लाई होता है

धीरे-धीरे उनका काम इतना ज्यादा बढ़ गया कि ट्रक भर के माल सप्लाई होने लगा और इसके बाद उनकी कमाई भी बढ़ गई। सोनिका का कहना है कि वह सारा खर्च निकाल कर ₹50000 हर महीने बचा लेती है। अब उनका बिजनेस 12 से 15 लाख तक पहुंच गया है और उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में उनके द्वारा बनाई गई झाड़ू सप्लाई होती है।

Also Read:Business Idea: बिना खर्च शुरू करें यह शानदार बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई, जानिए विस्तार से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button