Tarak Mehta New Sonu : फिर बदल गई तारक मेहता की सोनू, अब खुशी माली निभाएगी किरदार, जानें उनके बारे में सब कुछ

Tarak Mehta New Sonu
Tarak Mehta New Sonu

Tarak Mehta New Sonu : तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो देश के हर घर में देखा जाता है। काफी लंबे समय से यह शो लोगों को इंटरटेन कर रहा है। अभी तक इस शो से कई पुराने कलाकारों ने अलविदा कह दिया है। टप्पू सेना की सोनू ने भी पिछले महीने शो को अलविदा कह दिया था। हालांकि शो छोड़ने के बाद उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया है और कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की वजह से उन पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कहीं गई है।

विवाद में रहे हैं TMKOC के कई कलाकार (Tarak Mehta New Sonu)

Tarak Mehta New Sonu
Tarak Mehta New Sonu

अभी तक TMKOC के कई कलाकारों के साथ असित मोदी की लड़ाई हो चुकी है और कई कलाकारों ने असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पलक सिधवानी यानी की पुरानी सोनू के साथ भी असित मोदी का विवाद चल रहा हैं।

विवादों के बीच असित मोदी ने घोषणा किया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए नई सोनू का सिलेक्शन कर लिया गया है। उन्होंने कहा की खुशी माली अब TMKOC के सोनू भिड़े के रूप में नजर आने वाली है और हमें उम्मीद है कि आप खुशी माली को भरपूर प्यार देंगे।

ऑफिशल वेबसाइट पर घोषणा की है कि खुशी माली अब शो की नई सोनू भिड़े होगी। ऐसी मोदी ने कहा है कि हमें उम्मीद है कि अब टप्पू सेना नई सोनू को भरपूर प्यार देंगे। अभी तक चार बार सोनू के किरदार को रिप्लेस किया जा चुका है। उन्होंने कहा बहुत सोच समझ कर हमने खुशी को सोनू के रूप में चुना है।

जानिए कौन है खुशी माली

Tarak Mehta New Sonu
Tarak Mehta New Sonu

खुशी माली पेशे से एक मॉडल है। सांझा सिंदूर सीरियल में उन्होंने अहम भूमिका निभाया है। सोशल मीडिया पर उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है और उनके ग्लैमरस फोटोज जमकर वायरल होते हैं। अपने फैन्स के साथ खुशी माली अक्सर रील शेयर करती है जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं।

पुरानी सोनू के साथ मेकर्स का चल रहा है पंगा

Tarak Mehta New Sonu
Tarak Mehta New Sonu

एक तरफ जहां नई सोनू का सिलेक्शन हो गया है, वहीं दूसरी तरफ पुरानी सोनू यानी की पलक सिधवानी के साथ असित मोदी का पंगा चल रहा है। एक तरफ जहां आतिश मोदी ने उन पर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है, वहीं दूसरी तरफ पलक ने भी मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पालक का कहना है कि असित मोदी ने बुखार में भी उनसे काम करवाया और उनका 12 लाख का पेमेंट रोक कर रखा है। इसके साथ ही मेंटली टॉर्चर का भी उन्होंने आरोप लगाया है।

Also Read:MP News: नवरात्रि पर शुरू हुई शानदार योजना,बेटियों के जन्म पर मिलेगी ₹1000 की राशि, जानिए कैसे करें आवेदन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button