MP Weather Alert: ग्वालियर, बालाघाट, छिंदवाड़ा समेत मध्य प्रदेश के 10 जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट
MP Weather Alert: Alert of rain with thunder and lightning in 10 districts of Madhya Pradesh including Gwalior, Balaghat, Chhindwara

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के समय कुछ जिलों में बारिश हो रही है । प्रदेश में कई जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है। विदाई के बीच मौसम विभाग भोपाल ने रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के खरगौन, बड़वानी, ग्वालियर, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट जिलों गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है।
मध्य प्रदेश के जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से रविवार सुबह 8:00 बजे तक प्रदेश के चित्रंगी 25.2, देवसर 16.4, बैतूल जिले के प्रभातपट्टन ब्लाक 5.0, मेहगांव 4.0, मझौली 4.0, बरघाट 3.2, सिंगरौली 1.4, देवरी- सागर 1.2, चुरई 0.9, भिंड 0.8, मिमी बारिश दर्ज की है। अभी इन जिलों से मानसून की विदाई नहीं हुई है। रविवार को बैतूल मुख्यालय पर शाम 4:00 बजे हल्की बारिश हुई है।



