Betul Mandi Bhav 03 October 2024 : आज 03 अक्टूबर 2024 के बैतूल मंडी भाव, 7300 के पार पहुँचे मूंग के दाम
Betul Mandi Bhav 03 October 2024 : Betul Mandi Bhav today 03 October 2024, Moong prices crossed 7300
Betul Mandi Bhav 03 October 2024 : गुरुवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 03 अक्टूबर 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 2 हजार 743 बोरे रही। 2012 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 487 बोरे , मक्का की आवक 157 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 2012 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में गुरुवार को उपज की आवक में कमी है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के उपज की आवक 07 बोरे रही
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 6800 से लेकर 7300 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आ रही है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 7000 प्रति किवंटल के पार है।
