LPG Price Hike: आज से महंगा हुआ गैस सिलेंडर, इतने बढ़े दाम

LPG Price Hike
LPG Price Hike

LPG Price 1 October 2024: अक्टूबर महीने के पहले दिन ही आज एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है इससे हम लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। आपको बता दे यह बढ़ोतरी 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई है। 14 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत अभी भी पहले की जैसी है। अब दिल्ली में सिलेंडर 1691.50 रुपये से बढ़कर 1740 रुपये का हो गया है।

दिल्ली मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट (LPG Price 1 October 2024)

इंडियन ऑयल के वेबसाइट के अनुसार 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत आज 1 अक्टूबर को बढ़ गया हैं।मुंबई में 19kg सिलेंडर की कीमत 1644 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1850.50 रुपये का मिलेगा, चेन्नई में कीमत 1903 रुपये कर दी गई है।

आम लोगों को लगा महंगाई का झटका

जुलाई के बाद एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगा। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी होने से आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है।

नहीं बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में किसी भी तरह की बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। रक्षाबंधन के अवसर पर घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में कमी देखने को मिली थी। लेकिन अभी घरेलू गैस सिलेंडर की रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी होने से होटल में खाने का रेट भी बढ़ जाएगा।

प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम आज

नोएडा – ₹1,738.50
लखनऊ – ₹1,861.00
पटना – ₹1,995.50
रांची – ₹1,900.00
शिमला – ₹1,851.50
चंडीगढ़ – ₹1,760.50
जयपुर – ₹1,767.50
श्रीनगर – ₹2,043.00
देहरादून – ₹1,791.50
गाजियाबाद – ₹ ,738.50
फरीदाबाद – ₹1,740.50
बेंगलरु – ₹1,818.00
गुरुग्राम – ₹ 1,756.00
भुवनेश्वर – ₹1,889.00
भागलपुर – ₹2,010.50
कानपुर – ₹1,762.50

Also Read:MP Transfer News:  मध्य प्रदेश नगरीय प्रशासन ने जारी की तबादला सूची, जाने ट्रांसफर की पूरी लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button