Govinda Shot by gun: गोविंदा को लगी गोली, ऑपरेशन के बाद भी हालत नाजुक, ICU में भर्ती

Govinda Shot by gun: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा को गोली लग गई है। सूत्रों की माने तो सुबह 5:00 गोविंद को गोली लग गई जिस समय वह कोलकाता जाने के लिए घर से निकल रहे थे। आपको बता दे की गोविंदा के लाइसेंसी गन से ही गोली चली है जिसके वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अब एक्टर को क्रिटिकल केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गोविंद को आईसीयू में एडमिट कराया गया है।
कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे गोविंदा (Govinda Shot by gun)
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया को बताया कि अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर केस में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से छूट गई और गोली चल गई जो उनके पैर में लगी। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वे अभी अस्पताल में हैं।
90 के दशक के स्टार है गोविंदा
90 के दशक में अगर किसी ने सबसे ज्यादा फिल्में दी हैं, तो वो गोविंदा हैं। उन्होंने डायरेक्टर डेविड धवन के साथ मिलकर सुपरहिट फिल्म दी हैं। गोविंदा को लेकर अक्सर अभिनेता तारीफ करते रहते हैं। गोविंदा इतने टैलेंटेड थे कि वो 12 घंटों का काम सिर्फ दो घंटों में खत्म कर सकते हैं। अभिषेक ने कहा एक बार डेविड सर ने मुझे बताया कि वो कहीं पेरिस में एफिल टॉवर के पास शूट कर रहे थे, वो वहां फिल्म हीरो नंबर 1 का कोई सेग्मेंट था, वो शूट कर रहे थे।
उनके पास वहां शूट करने की इजाजत नहीं थी और ज्यादा समय भी नहीं बचा था, गोविंदा ने उनसे कहा कि आप कैमरा चालू कीजिए. गोविंदा ने 15-20 मिनट में ये गाना शूट कर लिया था।



