Betul Today News: छात्रावास के बाथरूम में कैमरे लगाने के आरोप के बाद अधीक्षिका और भृत्य को हटाया, जाने पूरा मामला

Betul Today News: The superintendent and the servant were removed after being accused of installing cameras in the hostel bathroom, know the whole matter

Betul Today News: बैतूल जिले के भैंसदेही ब्लाक के थापोड़ा आदिवासी कन्या छात्रावास के बाथरूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के आरोप लगने के बाद छात्रावास अधीक्षिका और भृत्य को हटा दिया है। छात्रावास की बालिकाओं का आरोप है कि छात्रावास के बाथरूम में कैमरे लगाए गए थे। इस मामले में भैंसदेही एसडीएम शैलेंद्र हनोतिया ने छात्रावास का निरीक्षण किया। अधिकारियों को बाथरूम में कैमरे नहीं मिले है। बाथरूम के सामने बरामदे में कैमरे पाए गए। इस पूरे मामले में अधिकारियों कहना है कि यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे का नहीं है दो अधीक्षिका की लड़ाई का मामला है। अभी कुछ दिन पहले नई अधीक्षक को छात्रावास की जिम्मेदारी दी थी। इसके पहले वाली अधीक्षिका ने चार्ज नहीं दिया और मेडिकल लेकर छुट्टी पर चली गई। छात्रावास की छात्राएं भी नई अधीक्षिका कार्य से खुश नही है। पुरानी अधीक्षिका इसी छात्रावास में ही रहना चाहती है। इस मामले में अभी छात्रावास अधीक्षिका लक्ष्मी  इवने और  पुरुष भृत्य को हटा दिया है। अभी छात्रावास की जुम्मेदारी उषा दहिकर की दी है। 

पुरुष व्यक्ति की नियुक्ति पर सवाल
बालिका छात्रावास में पुरुष भृत्य की नियुक्ति पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बालिका छात्रावास में पुरुष भृत्य की नियुक्ति नहीं की जा सकती लेकिन नियम विरुद्ध नियुक्ति की गई। छात्रावास की छात्राओं ने भी भृत्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुरुष भृत्य की नियुक्ति को लेकर अधिकारी भी कुछ कहने से बच रहे हैं। एसडीएम ने भी कहा कि पुरुष भृत्य को बालिका छात्रावास में नहीं रख सकते है।
इनका कहना है….
छात्रावास के बाथरूम में कैमरे नहीं लगाए गए है। मामला दो अधीक्षिका के बीच की लड़ाई का है। इसमें अधीक्षिका और भृत्य को तत्काल हटा दिया है।
शिल्पा जैन सहायक आयुक्त बैतूल
मैं मौके पर जांच के लिए गया था। बाथरूम में कैमरे नहीं मिले है। छात्रावास में 2018 से कैमरे लगे हैं। छात्राएं वर्तमान अधीक्षिका को हटाना चाहते हैं इसलिए यह पूरा विवाद सामने आया है। 
एसडीएम शैलेंद्र हनोतिया

Related Articles

Back to top button