Betul Crime News Today: आधी रात सोनाघाटी पारधी ढाने में बलवा, 11 गिरफ्तार, 7 लोग हुए जख्मी

Betul Crime News Today: Riot in Sonaghati Pardhi Dhane at midnight, 11 arrested, 7 people injured

Betul Crime News Today:  बैतूल सोनाघाटी पारधी ढाने में आधी रात को दो गुटों के बीच बलवा हो गया। इस बलवे में 7 लोग जख्मी हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया। हालत नाजुक होने पर उसे भोपाल रैफर कर दिया है। पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर कोतवाली थाने में काउंटर केस दर्ज किया है। विवाद को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पारधी ढाने में दो गुटों के बीच बार-बार विवाद होने के कारण कुछ दिन पहले चौकी की शुरुआत हुई। इसके बावजूद भी पारधी ढाने में बलवा हो गया। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि सोनाघाटी पारधी ढाने में शनिवार की रात को अलस्या पारधी और शाहरूख पारधी ग्रुप के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। सूचना मिलते ही कोतवाली से पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों मिलाकर 7 लोग को चोटे आई हैं। अलस्या ग्रुप के फूलासिंह पारधी को गंभीर चोट आने पर उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रैफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस बलवे में अलस्या ग्रुप के अधिक लोग घायल हुए है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है। अलस्या पारधी ग्रुप की शिकायत पर शाहरूख ग्रुप के कुछ लोगों पर हाफ मर्डर केस भी दर्ज किया है। 

इस तरह से हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक पारधी ढाने में किसी की मौत हो गई। गमी में शामिल होने के लिए अलस्या ग्रुप के कुछ लोग पहुंचे थे। इसका शाहरूख ग्रुप के लोगों ने विरोध करते हुए विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ग्रुप के लोगों में जमकर लाठियां चलीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची समझाइश के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन रविवार सुबह दोनों ग्रुप के लोग फिर आपस में भिड़ गए और एक-दूसरों के साथ जमकर मारपीट शुरु कर दी। विवाद को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल पारधी ढाना पहुंच गया। एहतियात के तौर पर अभी भी पारधी ढाने में पुलिस बल तैनात है। बलवे में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जब से पारधियों को सोनाघाटी में स्थापित किया है, तब से शाहरूख और अलस्या ग्रुप के बीच विवाद चल रहा है। इसके पहले भी दो गुटों के बीच विवाद की घटनाएं हो चुकी है। विवाद की वजह यह बताई जा रही है कि पारधी समुदाय के विस्थापन को लेकर न्यायालय द्वारा शहर के बाहरी क्षेत्र में रहने के लिए इन्हें प्रशासन से जमीन आवंटन कराई गई थीं। जहां पर मौजूद शाहरूख गुट किसी भी हालत में अलस्या पारधी ग्रुप को इस जमीन पर रहने देना नहीं चाहता। इसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच जमकर विवाद हो रहा है। 

पुलिस चौकी होने के बावजूद हो गया बलवा
सोनाघाटी में पुलिस चौकी होने के बावजूद भी बलवे की घटना हो गई है। उल्लेखनीय है कि अभी कुछ दिन पहले सोनाघाटी में पुलिस चौकी की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य यह था कि आए दिन पारधियों के बीच विवाद होता था और आस-पास के गांव के लोग भी कई दिनों से चौकी की मांग कर रहे थे। पुलिस चौकी खुलने के चंद दिनों बाद ही पारधी ढाने में बलवे की घटना हो गई।

Related Articles

Back to top button