Free Ration Update: 1 नवंबर से इन लोगों को नहीं मिलेगा फ्री राशन, सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है वजह 

Free Ration Update:
Free Ration Update:

Free Ration Update: आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकार के द्वारा फ्री राशन दिया जाता है। लेकिन अब राशन कार्ड से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में ई केवाईसी नहीं करने वाले लोगों को 1 नवंबर से राशन नहीं मिलेगा। ई केवाईसी नहीं करने वाले लोगों का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा और उनके जगह पर नया नाम जोड़ दिया जाएगा। 30 सितंबर तक जो लोग ई केवाईसी नहीं कराते हैं, उन्हें अक्टूबर के महीने में गेहूं नहीं मिलेगा।

सरकार ने पहले ही आदेश जारी किया था कि समय रहते ईकेवाईसी कर ले। लेकिन अभी तक कई लोगों ने ई केवाईसी नहीं कराया है जिसके वजह से अब आने वाले समय में उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में ई-केवाईसी जरूरी (Free Ration Update)

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में राशन पाने के पात्र परिवारों के लिए पोस मशीन के जरिए राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी जरूरी है। जिले में अब तक बायोमेट्रिक सत्यापन से 82.20 प्रतिशत सदस्यों की ई-केवाईसी हो चुकी है।
ई-केवाईसी सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में की जा रही है। जिले में राशन कार्ड धारकों की संख्या 7 लाख 32 हजार 317 है। 6 लाख 1 हजार 922 राशन कार्डों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है।

सितंबर से पहले जरूर कराये ई केवाईसी

राशनकार्ड ई-केवाईसी के लिए आपको अपने नजदीकी डीलर के पास आधार कार्ड लेकर जाना है। सिर्फ आधार कार्ड लिंक से आपका ई-केवाईसी हो जाएगा। राशन कार्ड ई-केवाईसी निशुल्क है। अगर किसी उपभोक्ता के फिंगर प्रिंट नहीं आते तो उनके लिए आइरिस मशीन से आंखों की पुतलियां से ई-केवाईसी की जाएगी।

Also Read:MP News: लाडली बहना योजना से नाराज दिखे एमपी के सरकारी कर्मचारी, सरकार से कर दी यह बड़ी मांग, जानिए क्या है पूरा मामला

Related Articles

Back to top button