Betul Crime News Today: युवक के पास बैग में मिला अवैध हथियारों का जखीरा, राजस्थान से हो रही थी तस्करी
Betul Crime News Today: A cache of illegal weapons found in the bag of the youth, was being smuggled from Rajasthan

Betul Crime News Today: बैतूल जिले में भी अब अवैध हथियारों की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। इसका उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। कोतवाली पुलिस ने एक युवक के पास से बैग में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बैग में हथियार देख पुलिस भी दंग रह गई। युवक बैग में रखे अवैध हथियार बेचने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया ने बताया कि 13 सितंबर की रात को करीब 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बैग में अवैध हथियार लेकर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के बाहर रामनगर क्षेत्र में खड़ा है और वह हथियार बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और मिली सूचना के आधार पर तलाशी लेते हुए एक युवक को पकडक़र पूछताछ की। युवक ने अपना नाम राजेश उर्फ राजा पिता गुलबदन सोनी (35) निवासी चांदनी चौक टिकारी होना बताया। युवक के पास एक बैग मिला, जिसकी तलाशी ली गई तो बैग में अवैध हथियारों का जखीरा मिला। बैग में अवैध हथियार देख पुलिस भी दंग रह गई। तत्काल युवक को गिरफ्तार कर पुलिस उसे कोतवाली लेकर पहुंची।



