Betul Double Murder News: बैतूल के चोपना थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड से फैली सनसनी

Betul Double Murder News: Sensation spread due to double murder in Chopna police station area of ​​Betul

Betul Double Murder News: बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र के नीलगढ़ गांव में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एएसपी कमला जोशी और चोपना थाना प्रभारी सरिवंद धुर्वे ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से दो वृद्धजनों की हत्या कर दी। शव दो-तीन पुराने होना बताया जा रहा है।

 जानकारी के मुताबिक चोपना थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तीढाना निवासी बुजुर्ग छन्नू धुर्वे उम्र 65 वर्ष, बिस्सु उम्र 55 वर्ष नीलगढ़ गांव के जंगल क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर निवास करते थे। अज्ञात व्यक्तियों ने दोनों बुजुर्गों की किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। 

सूचना मिलने पर शनिवार को एएसपी और चोपना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक दोनों बुजुर्गों के शव दो-तीन पुराने होने की संभावना है। अज्ञात व्यक्तियों ने किसी धारदार हथियार से बुजुर्गों के सिर पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। 

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला पंजीबद्ध कर घटना की जांच शुरु कर दी। प्रथम दृष्टया जानकारी सामने आई है कि बुजुर्गों की जादूटोने की शक में हत्या की गई हो। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की घटना के बारे में और जानकारी मिल पाएगी। पुलिस अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या की घटना का खुलासा किया जाएगा। 

Related Articles

Back to top button