PM Aawas yojana new update: सरकार ने बदले पीएम आवास के नियम, अब इन लोगों को भी मिलेगा लाभ, जानें पूरी डिटेल्स

PM Aawas yojana new update: हर इंसान का सपना होता है उसके पास अपना घर हो। लेकिन बहुत सारे लोग पैसो की कमी की वजह से इस सपने को साकार नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों के सपने को साकार करने में मोदी सरकार मदद करेगी। मोदी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब लोगों के लिए घर का इंतजाम करती है। हाल ही में कैबिनेट के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 मंजूरी दी गयी हैं। इसके तहत सरकार गरीब और मिडिल क्लास परिवारों को घर प्रदान करेगी।
5 वर्ष में एक करोड़ गरीब परिवारों को मिलेगा आवास (PM Aawas yojana new update)
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत सरकार 5 वर्षों के दौरान शहरी क्षेत्र में घर बनाने खरीदने या किराए पर लेने के लिए एक करोड़ शहरी गरीब और मिडिल क्लास परिवारों को सहायता देगी। इस योजना के अंतर्गत 2.30 लाख करोड़ रुपए की सरकारी सहायता दी जाएगी।
2015 में शुरू हुई थी यह योजना
सरकार के द्वारा 2015 में इस योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के पहले चरण में 1.18 करोड़ आवासों को स्वीकृति दी गई जिनमें 85.5 लाख से अधिक आवास पूरे कर लाभार्थियों को दिए जा चुके हैं। बाकी आवास का निर्माण अभी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के भाषण मे योजना के दूसरे चरण को लॉन्च करने का संकेत दिया था।
जानिए किसे मिलेगा इस योजना का लाभ
दूसरे चरण की योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वाले लोगों को, जिन लोगों के पास देश में अपना कोई पक्का घर नहीं है, उन्हें मिलेगा।EWS कैटेगरी में तीन लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार को रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनका सपना है सभी के पास अपना पक्का मकान हो, इसलिए इस योजना को जल्द से जल्द पूरा करने का टारगेट रखा गया है।आप भी अगर मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं और आपके पास अपना घर नहीं है तो आप प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अप्लाई कर सकते हैं। इससे सरकार आपके घर बनाने में मदद करेगी।
शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को 2745 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे।इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे।

